BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इस देश में ओवैसी ने संविधान को खत्म करने का काम किया है: गिरिराज सिंह

by bnnbharat.com
December 30, 2019
in समाचार
इस देश में ओवैसी ने संविधान को खत्म करने का काम किया है: गिरिराज सिंह

इस देश में ओवैसी ने संविधान को खत्म करने का काम किया है: गिरिराज सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी आक्रामक रुख अपनाए हुए है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर इस मसले पर विरोधियों पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष देश को उसी तरह बांटना चाहता है, जैसे 1947 से पहले जिन्ना ने धर्म के आधार पर देश को बांटा था.

केंद्रीय मंत्री बोले कि मैं विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि क्या वोट बैंक की राजनीति के लिए वे चाहते हैं कि पाकिस्तान से आने वाले सभी  मुसलमानों को भारत की नागरिकता दे दी जाए.

उन्होंने कहा कि इस देश में सिर्फ असदुद्दीन ओवैसी ने संविधान को खत्म करने का काम किया है.

मेरठ एसपी विवाद पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वहां पर कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे, उसपर मेरठ एसपी ने वही कहा जो सही था. मुझे लगता है कि अगर मुख्तार अब्बास नकवी एसपी का पूरा बयान सुनेंगे तो उनका समर्थन करेंगे.

बता दें कि एसपी सिटी की तरफ से कुछ युवाओं को पाकिस्तान जाने के लिए कहा था, जिसपर काफी विवाद हुआ था.

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार पर भी तंज कसा. आदित्य ठाकरे के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री बोले कि मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं, वह राजनीति के शिखर पर पहुंचें.

गिरिराज सिंह बोले कि मैं इतना कहना चाहता हूं कि पहले शिवसेना कहती थी कि ठाकरे परिवार कभी भी सत्ता में पद नहीं लेगा. लेकिन अब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बन गए, उनके बेटे उनकी ही सरकार में मंत्री बन रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शिवसेना पर कांग्रेस का असर पड़ने लगा है, एक कहावत है कि खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलने लगता है. उन्होंने कहा कि देखते जाइये अभी शिवसेना कितने रंग बदलती है, आज शिवसेना किस मजबूरी ने घुसपैठियों का भी समर्थन करना पड़ रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ठंड को लेकर सभी स्कूल 04 जनवरी तक रहेंगे बंद

Next Post

दो ट्रको में भीषण भिड़ंत, 3 लोग जिंदा जले

Next Post
दो ट्रको में भीषण भिड़ंत, 3 लोग जिंदा जले

दो ट्रको में भीषण भिड़ंत, 3 लोग जिंदा जले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d