BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी के संभल में अपराधियों ने सपा नेता और बेटे को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत

आरोपी हमला करने के बाद फरार हो गये हैं.

by bnnbharat.com
May 19, 2020
in Uncategorized
यूपी के संभल में अपराधियों ने सपा नेता और बेटे को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत

यूपी के संभल में अपराधियों ने सपा नेता और बेटे को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरप्रदेश: सूबे के संभल जिले में समाजवादी पार्टी के नेता और उसके बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये हत्या गांव में बन रही एक सड़क को लेकर हुये विवाद पर की गई है. हत्या की इस वारदात का लाइव वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है. आरोपी हमला करने के बाद फरार हो गये हैं.

मामला संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र का है. यहां के गांव समसोई में सड़क को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. सपा नेता की पत्नी ग्राम प्रधान हैं. गांव में एक सड़क बनाने का काम चल रहा है, जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे. यही विवाद इतना बढ़ गया कि बंदूकें निकल आईं. इस दौरान मौके पर मौजूद सपा नेता छोटे लाल दिवाकर और उसके बेटे को गोली मार दी गई.

आरोपी जब फायरिंग कर रहे थे तो उस वक्त वहां काफी लोग मौजूद थे. लोगों ने इस घटना का वीडियो मोबाइल में शूट कर लिया. इस वीडियो में आरोपी गोली मारते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन हत्या के मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

सपा नेता छोटे लाल विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी भी रहे हैं. पत्नी फिलहाल ग्राम प्रधान हैं. इस घटना के बाद इलाके की राजनीति गरमा गई है. मौके पर जिले के आला अधिकारी भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया. सपा नेता के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सूचना दी गयी पर देर से मौके पर पहुंची. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल देखते हुये पीएसी तैनात कर दी गई है.

वीडियो में गोली मारते दिखे आरोपी

इस वीडियो में सपा नेता और फायरिंग करने वाले दबंगों के बीच पहले बहत हो रही है. आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. ये घटना उसी जगह की है जिस सड़क को लेकर विवाद है. वीडियो में नजर आ रहा है कि दो लोगों ने हाथों रायफल ली हुई है. कुछ लोग उन्हें समझाते हैं जिसके बाद वो आगे बढ़ जाते हैं. इतने में ही वो दोनों पीछे से आ रहे सपा और उसके बेटे की तरफ मुड़ते हैं और फायरिंग कर देते हैं.

फायरिंग के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. दबंगों ने भीड़ के मौजूदगी में सपा नेता और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रवासी मजदूरों को मिलेगा राज्य में काम, बदलेगी झारखंड की तस्वीर और तकदीर: सत्यानंद भोक्ता

Next Post

‘अम्फान तूफान’ को लेकर 8 जिलों में हाई अलर्ट, दिखने लगा है असर

Next Post
‘अम्फान तूफान’ को लेकर 8 जिलों में हाई अलर्ट, दिखने लगा है असर

'अम्फान तूफान' को लेकर 8 जिलों में हाई अलर्ट, दिखने लगा है असर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d