BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वाराणसी में दरोगा ने लहराई AK-47, बनाया टिकटॉक वीडियो

by bnnbharat.com
May 2, 2020
in Uncategorized
वाराणसी में दरोगा ने लहराई AK-47, बनाया टिकटॉक वीडियो

वाराणसी में दरोगा ने लहराई AK-47, बनाया टिकटॉक वीडियो

Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण रेड जोन में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के ग्रामीण इलाके के चौबेपुर थाने पर तैनात दारोगा हर्ष सिंह भदौरिया ने टिकटॉक पर एक वीडियो बनाकर डाला है, जिसमें वे एक एके-47 राईफल लहराते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पर संज्ञान लिया है और उन पर कार्यवाही करने की बात कही जा रही है.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और लोगों के बेवजह घर से निकलने पर रोक है. साथ ही इन दिनों पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है. लेकिन कुछ पुलिसकर्मी नियम कानून को ताक पर रख कर कर ड्यूटी करने की बजाये दूसरे कार्यों में व्यस्त हैं.

बताया जा रहा है कि वाराणसी के ग्रामीण इलाके के चौबेपुर थाने पर तैनात दारोगा हर्ष सिंह भदौरिया की है. जिन पर टिकटॉक बनाने का भूत इतना हावी रहता है कि वे मौके की नजाकत को दरकिनार करते हुए लॉकडाउन के दौरान ही अपने क्षेत्र में गश्त के बीच एके-47 लेकर सिंघम गाने पर टिकटॉक वीडियो बनाने लगे.

वे वीडियो में एके-47 राईफल के साथ चहलकदमी भी करते दिख रहे हैं. वह एके-47 को हवा में लहराते देखे जा सकते हैं. एसएसपी ने प्रथम दृष्टया मामला सही पाते हुए जांच का आदेश भी दिया है. दारोगा का गैर जिम्मेदाराना वीडियो वायरल होने पर एसएसपी की ओर से एसएसपी पीआर सेल के वाट्सएप नंबर से एक संदेश भी जारी कर दिया गया है, जिसमें लिखा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है. प्रथम दृष्टया उक्त वीडियो थाना चौबेपुर में तैनात उप निरीक्षक का बताया जा रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वीडियो के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने लॉकडाउन 3.0 के पूर्व अधिकारियों को आनेवाली चुनौतियों से निपटने की जानकारी दी

Next Post

उत्पाद विभाग ने लॉक डाउन के दौरान 14 सौ किलो जावा महुआ और 80 लीटर अवैध महुआ शराब किया बरामद

Next Post
उत्पाद विभाग ने लॉक डाउन के दौरान 14 सौ किलो जावा महुआ और 80 लीटर अवैध महुआ शराब किया बरामद।

उत्पाद विभाग ने लॉक डाउन के दौरान 14 सौ किलो जावा महुआ और 80 लीटर अवैध महुआ शराब किया बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d