BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए संपर्क पथ का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय पर करें: उपायुक्त

by bnnbharat.com
September 16, 2020
in समाचार
ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए संपर्क पथ का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय पर करें: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

एम्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त ने देवीपुर प्रखंड स्थित प्लास्टिक पार्क का किया निरीक्षण

देवघर: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने देवीपुर प्रखंड अंतर्गत चल रहे एम्स के कार्यो का अवलोकन कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने देवीपुर एम्स का ओपीडी, हॉस्पिटल, नाईट सेल्टर, हॉस्टल, ट्रॉमा सेंटर, आवासीय भवन, सभा कक्ष आदि के चल रहे कार्यों में तेजी लाये जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि लोगों को जल्द एम्स की सुविधा का लाभ मिल सके.

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने एम्स के निर्माण कार्यों की प्रगति व वर्तमान में किये गए व्यवस्थाओं से अवगत हुए. अवलोकन के क्रम में उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चल रहे सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें.

सबसे महत्वपूर्ण है कि संबंधित सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें. तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा एम्स के चाहरदीवारी के घेराबंदी, घेराबंदी हेतु अंतिम बिन्दू का सीमांकन के निर्माण कार्य आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन कार्यों में जो समस्याएं आ रही है, उसका संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द समाधान करा लें, ताकि तय समय पर कार्यों को पूर्ण किया जा सके.

इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में कार्य कर रहे श्रमिकों को साफ-सफाई के साथ-साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने कार्यों का निर्वहन करे, इस बात का विशेष ध्यान रखें.

इसके अलावे उपायुक्त ने ग्रामीणों की सुविधा हेतु बनाये जा रहे संपर्क पथ का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए. साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय सड़क का निर्माण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो. इसके अलावा उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उचित दिशा- निर्देश दिया.     

गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्लास्टिक पार्क के निर्माण में लायें तेजीः उपायुक्त

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने देवीपुर प्रखण्ड अंतर्गत प्लास्टिक पार्क का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों व चाहरदीवारी निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि चल रहे कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण करें.

साथ हीं बचे हुए चाहरदीवारी के कार्य को भी जल्द से जल्द पूर्ण करें. इस दौरान उपायुक्त ने प्रशासनिक भवन व लैब निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. साथ हीं प्लास्टिक पार्क के अंदर पीसीसी सड़क निमार्ण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया.

हजारों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा रोजगारः उपायुक्त

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जानकारी दी गयी कि प्लास्टिक पार्क शुरू हो जाने से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. इसके अलावे प्लास्टिक पार्क में घरेलू उपयोग के प्लास्टिक सामान बनाए जाएंगे. साथ हीं ऑटोमोबाइल और टेलीकम्युनिकेशन उद्योग में उपयोग होने वाले प्लास्टिक सामान भी पार्क के प्लांट में बनेंगे. इससे जिलें व राज्य के बेरोजगार युवाओं के साथ उद्यमी भी लाभान्वित होंगे.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, देवीपुर, अंचलाधिकारी, देवीपुर व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकारी भूमि के अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश: उपायुक्त

Next Post

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Next Post
अनियंत्रित होकर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 गंभीर

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d