BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिसमें जंग नहीं लगती आप ऐसी ही बिना जंग वाली सरकार बनाए : अमित शाह

by bnnbharat.com
November 21, 2019
in समाचार
जिसमें जंग नहीं लगती आप ऐसी ही बिना जंग वाली सरकार बनाए : अमित शाह

जिसमें जंग नहीं लगती आप ऐसी ही बिना जंग वाली सरकार बनाए : अमित शाह

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि लोहरदगा की धरती धातु निर्माण के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें जंग नहीं लगती. आप इस धरा का मान रखते हुए ऐसी ही बिना जंग वाली सरकार का निर्माण करें. 2014 में भी मैं आपके समक्ष आया था और आपने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई.

विगत 5 वर्षों से भाजपा की सरकार राज्य के विकास में जुटी है. हमने एक गरीब मजदूर को यहां का मुख्यमंत्री बनाया जो राज्य की पीड़ा को समझते हुए लगातार कार्य कर रहा है. रघुवर दास के नेतृत्व में ही हमने नक्सलवाद को खत्म किया. जिस प्रकार आप ने लोकसभा चुनाव में 14 में से 12 सीट पर हमें जीत दिलाई. ठीक उस तरह एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बना दें. हम राज्य के बचे हुए विकास कार्य को पूरा कर देंगे. अमित शाह गुरुवार को लोहरदगा के बीएस कॉलेज में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

युवाओं पर गोली चलवाने वालों के साथ हेमंत सोरेन-

अमित शाह ने कहा कि इस प्रदेश ने अपने अधिकार की लड़ाई लड़ी है, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा नहीं दिया. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार ने झारखंड अलग राज्य का दर्जा देते हुए आंदोलनकारियों को सम्मान और यहां की लोगों के सपने को आकार दिया.

वहीं दूसरी ओर जिसने झारखंड के युवाओं पर गोली चलवाई उसके साथ ही सत्ता का भोग करने की पहल कर रहे हैं हेमंत सोरेन. इन लोगों ने आदिवासियों के नाम पर सिर्फ वोट प्राप्त किया. आदिवासी मंत्रालय बनाने की मांग पर पहल नहीं की. अटल जी ने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाया. हर ब्लॉक में एकलव्य स्कूल प्रारंभ करने की योजना प्रारंभ हुई, जहां आदिवासी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी. 200 करोड़ की लागत से आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आदिवासी शहीदों का म्यूजियम बनाने का काम हो रहा है.

हमने वोट बैंक की परवाह नहीं की, देश को सर्वोपरि माना-

अमित शाह ने कहा कि 2019 में मिले जनादेश के बल पर ही हमने जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35ए को समाप्त किया. यह आतंकवाद के समाप्ति का घोतक है. वोट बैंक की राजनीति की वजह से कांग्रेस इस मुद्दे से दूर रहती थी. उसे देश की परवाह नहीं थी. हमने वोट बैंक की परवाह नहीं की और इन दोनों धारा को समाप्त करने का काम किया, ताकि आतंकवाद पर करारा प्रहार कर भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सके.

लोहरदगा में बनेगा एल्युमीनियम फैक्ट्री एवं बाईपास सड़क का होगा निर्माणः सीएम

रघुवर दास ने कहा कि लोहरदगा में एलुमिनियम फैक्ट्री लगे इस दिशा में कुमार मंगलम व वेदांता से बात हुई है. इसे अमलीजामा जल्द पहनाया जाएगा. कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही यहां का कोयला और बॉक्साइट बाहर जा रहा है.

लोहरदगा वासियों को बाईपास सड़क नहीं होने से हो रही परेशानी से सरकार अवगत है. इस दिशा में हमारे कदम बढ़ चुके हैं. अगले वर्ष बाईपास सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू होगा. 2014 में आपने मजबूत जनादेश दिया सरकार ने 5 वर्ष से गरीबों, महिलाओं, आदिवासियों, युवाओं के प्रति समर्पित होकर इमानदारी पूर्वक कार्य किया है. हम आपकी आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने में जुटे हैं.

स्थानीय नीति बनाई जिसे कांग्रेस और जेएमएम ने लटका कर रखा था

रघुवर दास ने कहा कि स्थानीय नीति नहीं होने की वजह से राज्य में नियुक्तियां बाधित हो रही थी. हमने स्थानीय नीति बनाई, जिसे कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वर्षों लटका कर रखा और राजनीति की. स्थानीय नीति बन जाने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ हुई और हजारों की संख्या मंख हमने यहां के 90 फ़ीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान किया. आदिम जनजाति के युवाओं के लिए पहाड़िया बटालियन बनाकर उन्हें नौकरी प्रदान की करीब 35 हजार स्कूलों में बेंच व डेस्क की व्यवस्था 5 वर्ष में की गई.

कांग्रेस ने किसानों को कर्जदार बनाया मोदी सरकार ने किसानों की चिंता की

रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को कर्जदार बनाया. मोदी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की और किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाया. केंद्र सरकार के पद चिन्हों पर चलते हुए राज्य सरकार ने भी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना प्रारंभ की. अब यहां के किसानों को डबल इंजन की सरकार की योजनाओं के माध्यम से न्यूनतम 11 व अधिकतम 31 हजार रुपये कृषि कार्य में संसाधन जुटाने हेतु प्राप्त हो रहे हैं.

जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए राज्य के लोग

रघुवर दास ने कहा कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब, महिलाओं, युवाओं का चिंतन करते हुए लोक कल्याणकारी योजनाएं बनाई, जिसे झारखंड में लागू किया गया. आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के 83 लोग आयुष्मान कार्ड बना चुके हैं. हमें 57 लाख परिवार को इस योजना से जोड़ना है. आप आगे आएं और आयुष्मान कार्ड जरूर बनाएं. घर-घर उज्ज्वला योजना का लाभ मिला, घर-घर शौचालय बना, बेघरों को आवास मिला.

आजादी की लड़ाई में टाना भक्तों को सम्मान देते हुए उन्हें चार कमरे का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है. 10 करोड़ की राशि टाना भगत विकास प्राधिकार को दिया गया. ताना भगत के 60 बच्चे रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं. वर्तमान सरकार जाति धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती. कांग्रेस जैसी पार्टी ने आठ करोड़ की लागत से हज हाउस बनाकर लूटने का काम किया. वर्तमान सरकार ने 55 करोड़ की राशि से भव्य हज हाउस का निर्माण किया है.

अमित शाह ने बताया विगत 5 वर्ष में लोहरदगा में क्या हुए कार्य-

★ 308 करोड़ रुपए की लागत से 773 किलोमीटर सड़क का निर्माण.

★ 5 साल में कुल 4924 शौचालयों का निर्माण, लोहरदगा के 55 गांवों तक बिजली, लोहरदगा में 32    स्वास्थ्य उप केंद्र, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ.

★ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7170 परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए, अंबेडकर आवास योजना से 143 परिवार लाभान्वित हुए.

★ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 15372 परिवारों को मुफ्त मुफ्त गैस कनेक्शन व चूल्हा दिया गया.

★ 62 सरना मसना स्थानों की घेराबंदी के कार्य हुए 1600 से अधिक पशुओं का वितरण हुआ.

★ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 103370 किसानों का फसल बीमा कराया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरयू राय को चुनाव चिन्ह मिला सिलेंडर

Next Post

पांच हजार की संख्या में नामांकन के लिए पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी सच्चिदानंद

Next Post
पांच हजार की संख्या में नामांकन के लिए पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी सच्चिदानंद

पांच हजार की संख्या में नामांकन के लिए पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी सच्चिदानंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d