संवाददाता,
रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने शुक्रवार को Plastic Free Future Campaign की शुरुआत की. राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की वजह से प्राकृतिक संसाधन जैसे, नदी, तालाब, झरने और अन्य दुषित हो रहे हैं. एसे में राज्य के सभी नागरिकों को प्लास्टिक मुक्त भविष्य के निर्माण में अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए. प्लास्टिक का प्रयोग स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए अनुकूल नहीं है. प्लास्टिक का प्रभाव कई सौ साल तक रहता है. राज्यपाल ने कहा कि हम सभी को प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा प्लास्टिक के बदले लोग कपड़े या कागज के थैले का प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि हमें इस ओर प्रयास करना होगा कि प्लास्टिक की थैलियां लोगों तक न पहुंचे और इसका विकल्प आसानी से सर्वसुलभ हो. इस अवसर पर प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु शपथ भी ली गयी. सिटीजन फोर फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रधान सचिव सतेन्द्र सिंह, उपायुक्त राय महिमापत रे, ब्रिगेडियर एस.के. प्रसाद, आर.सी.सी.एफ. ए.टी. मिश्रा, सिटिजन फाउंडेशन के सचिव गणेश रेड्डी समेत व अन्य मौजूद थे.

