BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

11 जनवरी से 17 जनवरी तक चलने वाला 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान का शुभारंभ

by bnnbharat.com
January 11, 2020
in Uncategorized
11 जनवरी से 17 जनवरी तक चलने वाला 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान का शुभारंभ

11 जनवरी से 17 जनवरी तक चलने वाला 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान का शुभारंभ

Share on FacebookShare on Twitter

■ उप विकास आयुक्त व अन्य पदाधिकारियों ने 31वां सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

■ जागरूकता रथ 11-17 जनवरी तक जिला के सभी प्रखण्डों में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य करेगी

गुमला: 11 से 17 जनवरी 2020 तक चलने वाले 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना किया गया. सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी, डीआरडीए डायरेक्टर हैदर अली, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार देव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी देवेन्द्रनाथ भादुड़ी, जिला परिवहन पदाधिकारी मोनिका रानी टुटी ने संयुक्त रूप हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

’’सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’’ की थीम पर चलने वाला 31वां सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के दौरान सड़क दुर्घटना से बचाव से संबंधित लोगों को जागरूक करने हेतु चलंत एलईडी वैन, पोस्टर पम्पलेट आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराई जाएगी. एलईडी युक्त जागरूकता वैन जिला के सभी प्रखंड में 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा से संबंधित विडियों क्लिप दिखाने के साथ ही पोस्टर पम्पलेट के माध्यम से लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु जागरूक करने का कार्य करेगी. साथ ही ट्रैफिक के नियमों से अवगत कराया जाएगा. एलईडी वैन के माध्यम से सड़क सुरक्षा व नए मोटर वाहन अधिनियम के संबंध में प्रचार-प्रसार किया जाएगा. साथ ही सभी पेट्रोल पंपों में ‘‘नो हेलमेट नो फ्यूल‘ अभियान चलाकर लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

मौके पर उप विकास आयुक्त ने यातायात के नियमों को लेकर संकल्प पाठ कराया. समाहरणालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा से बचाव संबंधी शपथ पाठ पढ़ाया. उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा सबके जीवन में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. वाहनों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है, हम सभी रोजमर्रा के जीवन में किसी ना किसी वाहन का उपयोग करते है, यदि हम सभी सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी-अपनी जागरूकता दिखाएं तो काफी हद तक सड़क दुर्घटना से निजात पा सकते है.

उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने से किसी की जीवन बचा सकता है. हेलमेट पहनना इसमें से सबसे महत्वपूर्ण नियम है, हम सभी को अपने घरवालों तथा आस पड़ोस के सदस्यों को यातायात सुरक्षा से संबंधित जागरूक करने की आवश्यकता है तथा घर के वेसै सदस्य जो यातायात नियमों का पालन नहीं करते उन्हें भी जीवन का मूल्य समझाने के लिए प्रेरित करने को कहा. सड़क दुर्घटना बढ़ने का सबसे बड़ा कारण सुरक्षा के उपकरणों का सदुपयोग ना करना है, इस पर हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है. उप विकास आयुक्त ने कहा गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल फोन अथवा दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल के कारण ध्यान हटने से सड़क दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए वाहन चलाते समय उक्त उपकरणों का उपयोग करने से हम सभी को बचना चाहिए.

सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ के रवानगी के मौके पर उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी, डीआरडीए डायरेक्टर हैदर अली, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार देव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेन्द्रनाथ भादुड़ी, जिला परिवहन पदाधिकारी मोनिका रानी टुटी, सार्जेन्ट रवीन्द्र कुमार यादव, सड़क सुरक्षा के आईटी मैनेजर गौतम कुमार, आईटी सहायक मन्टू रवानी, तकनीकि सहायक प्रणय कांशी, एसएमपीओ रेचल जोजोवार एवं अन्य मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अभाविप के द्वारा हुआ बकेट कलेक्शन आयोजिन

Next Post

देश में कांग्रेस चल रही है कुत्सित चाल: अशोक कुमार

Next Post
देश में कांग्रेस चल रही है कुत्सित चाल: अशोक कुमार

देश में कांग्रेस चल रही है कुत्सित चाल: अशोक कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d