रांची: हरि ओम टावर के अपर ग्राउंड फ्लोर में मोबाइल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन भाजपा विधायक श्री सीपी सिंह के कर कमलों से हुआ. सीपी सिंह ने कहा कि 4 जी के वर्तमान युग में ट्रेनिंग सेंटर का खुलना अच्छा है. हमारे नौजवानो को इससे रोजगार मिलेगा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का यही मूल मंत्र है कि नौजवान हुनर और कौशलमन्द हो. ताकि उन्हें नौकरी के लिए इधर उधर भटकना न पड़े वे खुद रोजगार करें और दूसरों को हुनरमंद बनाकर रोजगार देने वाले बने. वहीं डिप्टी मेयर बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि बढ़ते बेरोजगारी के इस युग मे मोबाइल जितना जरूरी हो गया है उतना ही इस फील्ड में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ गया हैं. एडवांस सोल्यूशन के संयुक्त प्रोपराइटर मिक्की शर्मा और वाजिद सलीम ने कहा कि दिल्ली, ममुबाई, हैदराबाद के तर्ज पर हमारे एडवांस सॉल्यूशन लोगो को सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो अब तक झारखंड में नही था. यहां बनाया भी जाएगा और सिखाया भी जाएगा. मौके पर हाजी सादिक, लालती देवी, लालपुर मंडल श्री प्रभात जी, रंजन शर्मा, अहमद अली, सनी मुंडा, अनमोल महतो, सूरज साहू, परवीन दादा, मौलाना ओबैद समेत कई लोग मौजूद थे.

