अमन राज,
गोड्डा: पथरगामा मंगलवार को प्रखंड दिवस के मौके पर स्थानीय विधायक अमित कुमार मंडल ने प्रखंड कार्यालय में जनसमस्याओं से रूबरू होने तथा उसके निपटारे हेतु जनता दरबार का शुभारंभ किया. उनके द्वारा लगाए गए जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद अंचलाधिकारी राजू कमल थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह प्रभारी मार्केटिंग ऑफिसर आशुतोष अंबस्ट आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।जनता दरबार में पेंशन संबंधित 67 आवेदन दिव्यांग पेंशन के लिए 6 आवेदन राशन कार्ड के लिए दिए गए 12 आवेदन तथा सूखा राहत हेतु 9 आवेदन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ पाने हेतु दिए गए 3 आवेदन को अनुशंसित किया गया.
विधायक मंडल ने बताया कि मेरे विधानसभा के तीनों प्रखंड क्रमशः गोड्डा पथरगामा और बसंतराय में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर जन समस्याओं का निपटारा किया जाएगा. गोड्डा प्रखंड कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा पथरगामा प्रखंड कार्यालय में 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और बसंतराय प्रखंड कार्यालय में 3:00 से 5:00 बजे तक का समय जनता दरबार के लिए निर्धारित किया गया है. विधायक ने बताया कि पहले मैं अपने आवास पर जनता दरबार लगाता था. वहां से लौट कर जनता को फिर ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ता था और इसी चक्कर लगाने के चक्कर में बिचौलियों की चांदी कट रही थी.
कभी कर्मचारी गायब रहते थे तो कभी पदाधिकारी. मंगलवार को प्रखंड दिवस रहता है. प्रखंड दिवस के दिन पदाधिकारी और कर्मचारी की उपस्थिति अनिवार्य होती है. इसीलिए जन समस्याओं के निपटारे हेतु मैंने मंगलवार का दिन ही तय किया है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी मदन महतो प्रखंड अध्यक्ष पश्चिमी मुन्ना झा महामंत्री गोलू पंडित उपाध्यक्ष संजय मंडल सोनार चक पंचायत अध्यक्ष सोनू कुमार भगत तरडीहा मुखिया भाजपा सह जिला महिला मोर्चा की लिलीसी हेंब्रम विजय उज्जवल भगत विनोद महतो आदि मौजूद थे.

