महराजगंज: महराजगंज जिले के फरेंदा ब्लाक के ग्राम सभा पिपरा विश्रम्भपुर के प्राथमिक विद्यालय पर महराजगंज जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने नि:शुल्क युनिफार्म वितरण का शुभारम्भ किया. कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ.
इस अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए. जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे इस देश का भविष्य है. अत: बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में कोई भी कमी नही रहनी चाहिए और बच्चों से मन लगाकर पढ़ने को कहा.
जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने कहा कि कोविड महामारी के तहत विद्यालय बन्द है परन्तु विद्यालय के अध्यापक बच्चो से समन्वय स्पाथित करते रहे, तथा अपने कर्तब्यो के प्रति सचेष्ट रहते हुए बच्चो की भविष्य को अच्छा करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होने कहा कि अध्यापक का दायित्व बच्चो में शिक्षा के प्रति भाव को पैदा करना है. जैसे विद्यालय में कार्य अच्छा हुआ है उसी प्रकार बच्चो के प्रति समर्पित रहे. बच्चे भी घर पर अपने पढ़ाई को करते रहे.
इस विद्यालय में कुल 160 बच्चो का नामाकंन हुआ है, जिसमें 88 बालिकायें व 72 बालक है. यूनिफार्म की सिलाई स्वंय सहायता,भोलेनाथ स्वंय सहायता समूह द्वारा किया गया है.
इस अवसर पर पी0डी0राजकरन पाल, बी एस ए जगदीश शुक्ला, बी डी ओ फरेन्दा सहित बच्चे,अभिभावक व अध्यापक उपस्थित रहे.

