रांची:- झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज शुक्रवार को रातु रोड, गलक्सिया मॉल के समीप जीडी स्पोर्ट्स शॉप का उद्घाटन विधिवत रूप से किया. गौरतलब हो कि जीडी स्पोर्ट्स सहयोगात्मक भाव से खेल और खिलाडियों के विकास के लिए सभी तरह के स्पोर्टस कीट उपलब्ध करायेंगे.
इस मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने जीडी स्पोर्ट्स शॉप की सफलता की कामना करते हुए कहा कि कहा कि खेल युवाओं के लिए प्रेरणादायक और स्वास्थवर्धक होता है, खेल व्यक्तित्व के चहुंमुखी विकास में सहायक होता हैं. उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जाएगा. इस टूर्नामेंट के द्वारा सभी वार्डों से खिलाडियों को सम्मिलित कर उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का काम करेगा.
इस मौके पर दुकान संचालक राजेंद्र दुबे, विकास दुबे, कमल दुबे, अमित मिश्रा, निखिल जयसवाल,राजीव चौरसिया ,सूरज झा,श्रीकांत कुमार,विकी गोप सहित अन्य मौजूद थे.
