पटना साहिब के जत्थेदार रणजीत सिंह और उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने किया उद्घाटन
चाईबासा: चाईबासा गुरुद्वारा में बनाए गए 85 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक निशान साहिब और मुख्य द्वार का आज उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन पटना साहिब के जत्थेदार रंजीत सिंह और तख्त हरमिंदर साहिब पटना के वाइस प्रेसिडेंट इंदरजीत सिंह ने किया.
निशान साहिब के उद्घाटन के मौके पर झारखंड राज्य गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जमशेदपुर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह और जमशेदपुर के कई गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटियों के अध्यक्ष चक्रधरपुर गुरुद्वारा के अध्यक्ष के अलावा चाईबासा गुरुद्वारा के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान शबद् कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया. सिख समुदाय के लोगों ने पहले पानी और फिर दूध से निशान साहिब को स्नान कराया और फिर उन्हें केसरिया वस्त्र धारण कराया गया. पटना साहिब के जत्थेदार रणजीत सिंह हाइड्रोलिक मशीन का लीवर ऑन करके निशान साहिब को सीधा खड़ा किया. फिर मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया. गुरु सिंह सभा चाईबासा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने कहा कि यहां जो कुछ हो पाया है वह जन सहयोग से ही संभव हुआ है. लोगों ने खुले दिल से आर्थिक और शारीरिक सहयोग किया जिसके कारण निशान साहिब और मुख्य द्वार को बनाया जा सका.

