गुमला: सिसई में बैद्यनाथ जालान महाविद्यालय परिसर में छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन किया गया.
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि, प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर मंत्रोच्चार किया एवं माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया.
कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि यागवल्क शुल्क (प्रांतीय संगठन मंत्री, ABVP) एवं समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. मोहन गोप के साथ छात्र संघ अध्यक्ष डब्लू भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
कार्यक्रम में छात्रों को सम्बोधित करते हुए नागपुरी के प्राचार्य साहू प्रकाश लाल ने कहा कि आप युवा वर्ग है और आप अपने विश्विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे है.
उनहोंने ये भी कहा कि आपको प्रतिनिधित्व के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी करनी है. आपका लक्ष्य पढ़ाई कर उज्ज्वल भविष्य को पाना है. अपने साथ अपने सभी मित्रों को भी पढ़ाई के प्रति जागरूक करना है, क्योंकि युवा ही देश का भविष्य है.
इस समारोह में शिरकत किये मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री यागवल्क शुक्ला ने छात्रों एवं उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम दुनिया के सबसे सौभाग्यशाली व्यक्ति है, जो अपनी देश की माटी को मां के नाम से पुकारते है.
हमारे लिए भारत देश सर्वोपरि है, हम भगवान बिरसा के भक्त है. जिन्होंने 14 साल के उम्र से अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांति छेड़ दी थी. हमें देश को एक बार फिर से विश्वगुरु बनाना है.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यही लक्ष्य रहा है और इस लक्ष्य को पूरा करने में हमारी मदद करेगा.
मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ मोहन गोप, नागपुरी प्राचार्य साहू प्रकाश लाल, संगठन मंत्री यागवल्क शुल्क, विश्विद्यालय संयोजक मोनू शुक्ला, जनजातीय कार्य प्रमुख सोमनाथ भगत, बजरंग दल संयोजक मनीष बाबू, गुमला जिला संयोजक कुणाल शर्मा एवं कॉलेज के अन्य छात्र मौजूद थे.

