जमशेदपुर: बहरागोड़ा प्रखंड के अन्तर्गत बहरागोड़ा उच्च विद्यालय में 15वें वित्त आयोग से निर्मित सोलर सिस्टम द्वारा आधारित जलमीनार का उद्घाटन पंचायत के उपमुखिया जगदीश राय ने किया.
मौके पर लखींद्र सोरेन, डॉ अरुण कुमार शर्मा, शिप्रा मैती, दीपिका भुनिया, रीता दुबे, साबिता टोपो, मनीषा त्रिवेदी, राजू रजक, कमलेश सीट, अनिल कुमार, देबाशीष मुंडा, गिरधारी कुंडू, नीरज वर्मा, प्रभाकर शर्मा मौजूर थे.
पंचायत के उपमुखिया ने विद्यालय पहुंचकर पहले कृष्ण चन्द्र ओझा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसके बाद पूजा अर्चना कर जलमीनार का उद्घाटन किया. प्रधानाध्यापक डॉ अरुण कुमार शर्मा ने उपमुखिया का धन्यवाद किया.

