रांची : झारखंड की राजधानी रांची से करीब 15 किमी दूर नामकुम प्रखंड केतारी बागान में 108 फीट ऊंचा शिवलिंग मंदिर बन कर तैयार है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और उदघाटन का कार्यक्रम लगातार टल रहा है. 2011 से ही इस मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था और झारखंड के पहले 108 फीट ऊंचा शिवलिंग बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया था. 24 अप्रैल को ही मंदिर के उदघाटन की तिथि भी तय की गयी, लेकिन इस दौरान लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के पालन के निर्देश को लेकर कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया.
फव्वारा से शिवलिंग पर होगी दूध-पानी की वर्षा
भगवान शिव की विराट शिवलिंग लोगों का आकर्षण का केंद्र बना है । रास्ते से जाने वाले राहगीर एक बार इस मंदिर को जरूर देखते हैं । यह मंदिर गहरे काले रंग में रंगा हुआ है और 108 फीट ऊंचा भव्य शिवलिंग दूर से ही नजर आता है। शिवलिंग के ऊपर फव्वारा लगा हुआ है , इसके माध्यम से भगवान शिव को ऊपर दूध और पानी बरसाए जाएंगे । उड़ीसा के सूर्य मंदिर के प्रवेश द्वार की तर्ज पर ही यहां भी मुख्य द्वार पर बनाई गई है । जो इस मंदिर के खूबसूरती में चार चांद लगा दी है । मंदिर कमेटी के द्वारा अब यह मंदिर का उद्घाटन अगले वर्ष किया जाएगा
नौ वर्षां में ओड़िसा, छत्तीसगढ़ व झारखंड के हजारों श्रमिकों की मेहनत से हुआ तैयार
पिछले 9 वर्षों से इस मंदिर के निर्माण में उड़ीसा छत्तीसगढ़ और झारखंड के लगभग हजारों मजदूरों के द्वारा इस मंदिर का निर्माण किया गया है । करोड़ों की लागत से तैयार यह मंदिर झारखंड के लिए एक अद्भुत मंदिर में से एक माना जाता है.

