BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

 इंसिडेंट कमांडर प्रतिदिन जांच अभियान चलाकर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग करायें सुनिश्चित

by bnnbharat.com
July 25, 2020
in समाचार
 इंसिडेंट कमांडर प्रतिदिन जांच अभियान चलाकर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग करायें सुनिश्चित
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सजग प्रयास किया जा रहा है वहीं संक्रमण रोकथाम को लेकर जिलेवासियों से भी सहयोग अपेक्षित है.

इसी क्रम में आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वाणन की संयुक्त अध्यक्षता में इंसिडेंट कमांडर के साथ महत्वपूर्ण बैठक किया गया.

उपायुक्त द्वारा सभी इंसिडेंट कमांडर एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी को अपने पोषक क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन एवं मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी दुकान के सामने 5 से ज्यादा लोग खड़े ना रहें ये सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने कहा कि जिले में संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है.

ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि बाजार एवं भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग सुनिश्चित कराया जाए.

वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं करने वाले तथा मास्क नहीं पहनने वाले दुकानदारोंध्व्यक्तियों के विरुद्ध डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के सुसंगत प्रावधानों तथा धारा 188 आईपीसी के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन काफी संवेदनशील है. ऐसे में जिले वासियों से भी सहयोग अपेक्षित है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें, मास्क का उपयोग करें तथा भीड़ का हिस्सा ना बनें.

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग टीम एवं इसिडेंट कमांडर की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि पूरी टीम बढ़िया कार्य कर रही है.

जरूरी है कि मोटिवेशन बनाये रखें. स्वास्थ्य मंत्रालय एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुपाल करते हुए बिना जोखिम लिए अपने कार्यों को अंजाम दें.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चंदन कुमार, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आर.एन.  झा, अपर उपायुक्त सौरव कुमार सिन्हा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) नंदकिशोर लाल, मानगो नगर निगमध्जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रेवल पास के बिना जिले में नहीं मिलेगी एंट्री

Next Post

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक सरयू राय का पुतला

Next Post
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक सरयू राय का पुतला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक सरयू राय का पुतला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d