मुरैना: इसके लिये भले ही इंसीडेंट कमांडर पुलिस बल का प्रयोग कर सकते है. उन्होंने कहा कि इंसीडेंट कमांडर सुबह 8 बजे, अपराह्न 2 बजे और सायं 7 बजे अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संपर्क करें और उनके सैम्पल कराना सुनिश्चित करें. जब तक पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों के सैम्पल पूरी तरह से नहीं करा लेते तब तक यह कोरोना संक्रमण जिले में बना रहेगा.
इंसीडेंट कमांडर नियमित भ्रमण करें और भ्रमण के उपरांत गूगल शीट पर दिये हुये फार्मेट में जानकारी अपडेट करते रहें, जिससे प्रतिदिन मुझे जानकारी मिलती रहेगी. जहां गैप दिखेगा वहां अतिरिक्त टीम लगाकर सैम्पलिंग कराई जायेगी.
ये निर्देश प्रियंका दास आईएएस कलेक्टर मुरैना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में इंसीडेंट कमांडर को दिये. इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एलके पाण्डे, एसडीएम मुरैना आर. एस बाकना सहित नगर निगम मुरैना के लिये बनाये गये सभी इंसीडेंट कमांडर उपस्थित थे.

