BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोबाइल दुकान में चोरी के बाद आग लगने की घटना का उद्भेदन

आरोपी गिरफ्तार,मोबाइल फोन व अन्य उपकरण बरामद

by bnnbharat.com
April 23, 2020
in Uncategorized
मोबाइल दुकान में चोरी के बाद आग लगने की घटना का उद्भेदन

मोबाइल दुकान में चोरी के बाद आग लगने की घटना का उद्भेदन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के लोहरदगा जिले में एक मोबाइल दुकान में चोरी के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए आग लगा देने की घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर चोरी के मोबाइल और अन्य उपकरणों को भी बरामद कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरदगा शहर के बीचों-बीच रिहायशी इलाका में स्थित फर्स्ट च्‍वाइस नामक मोबाइल दुकान से चोरी और फिर आगजनी के मामले में फरार एक अपराधी अरबाज को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस अपराधी के पास से चोरी के मोबाइल फोन समेत अन्य उपकरण बरामद किए है.  वारदात के 24 घंटे के अंतराल में पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चोरी के 61 मोबाइल फोन, चार्जर, म्यूजिक सिस्टम, स्पीकर समेत लगभग सभी उपकरण बरामद कर इस कांड से पर्दा उठा दिया है.

पुलिस ने इस मामले में अपराधी अरबाज के पिता और भाई को भी हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि फर्स्ट च्‍वाइस नामक मोबाइल दुकान से चोरी के बाद आगजनी की घटना के 10 घंटे के भीतर एसपी प्रियदर्शी आलोक के निर्देश पर एसडीपीओ जितेन्द्र कुमार सिंह और सदर थाना प्रभारी जयप्रकाश राणा की अगुवाई में गठित टीम ने एक अपराधी अफरोज अंसारी उर्फ विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसके स्वीकारोक्ति बयान पर दूसरा फ़रार अपराधी अरबाज को इस्लाम नगर स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से गिरफ्तार किया.

इसके बाद अरबाज की निशानदेही पर मोबाइल दुकान से चोरी के सामानों को पुलिस ने पहले ही पकड़ में पहले आए अपराधी अफरोज अंसारी उर्फ विक्की के घर से चोरी के मोबाइल फोन समेत अन्य उपकरण को बरामद दिया. सामानों को जमीन में गाड़ कर रखा गया था. इस काम में आरोपियों की मां द्वारा मदद की बात सामने आयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बहुत खुश नसीब है वह मां-बाप, जिनके उम्र के अंतिम पड़ाव में संतान साथ रहती है

Next Post

टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ रांची में शिकायत दर्ज

Next Post
टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ रांची में शिकायत दर्ज

टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ रांची में शिकायत दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d