BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डाइट में शामिल करें ये 6 जरूरी चीजें, रहें लंबे समय तक हेल्दी

by bnnbharat.com
December 18, 2019
in समाचार
डाइट में शामिल करें ये 6 जरूरी चीजें, रहें लंबे समय तक हेल्दी
Share on FacebookShare on Twitter

ज्यादातर लोग ऐसा सोचते हैं कि नॉन वेजिटेरियन्स की तुलना में वेजिटेरियन्स को प्रोटीन का पोषण नहीं मिल पाता. लेकिन कम ही लोग इस बात तो जानते हैं कि वनस्पतियों से मिलने वाला प्रोटीन में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा न के बराबर होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में, जो पाचन तंत्र के लिए बहुत ही जरूरी तत्व है. तो कुछ जरूरी फल और सब्जियों की मात्रा को अपनी डाइट में शामिल कर आप भी रह सकते हैं लंबे समय तक हेल्दी.

 1.ऑलिव्स

एक रिसर्च के मुताबिक जो लोग रोजाना ऑलिव्स खाते हैं उनमें 41 फीसदी स्ट्रोक्स का खतरा कम होता है. ऑलिव ऑयल के अलावा कैनोला आयल भी काफी उपयोगी होता है इसमें ऑलिव्स ऑयल की तुलना में कम सैचुरेटेड फैट होता है और साथ ही यह ओमेगा 3 का एक बेहतरीन स्त्रोत होता है.

2. टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो स्किन में कसाव लाकर झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाता है. रोजाना टमाटर को सलाद या जूस के रूप में लेना शुरू करें और फर्क देखें. स्किन जवां और खिली-खिली नजर आएगी. साथ ही टमाटर हानिकारक UV किरणों से भी बचाता है.

3.काबुली चने

ज्यादातर दालों  में (खासकर चना दाल, मूंग दाल, राजमा और मसूर दाल) में फाइटेट्स और फाइटोएस्ट्रोजन नामक तत्व होता है, जो कैंसर जैसी बीमारियों की संभावनाओं को काफी हद तक कम करता है.

4. दही

रोजाना एक्सरसाइज के साथ-साथ विटामिन डी और कैल्शियम युक्त दही और दूध खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं जिससे बढ़ती उम्र में होने वाली जोड़ों के दर्द की समस्या कोसों दूर रहती है. इसलिए डेयरी प्रोडक्ट्स को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं.

5. शकरकंद

यह बीटाकैरोटिन से भरपूर होती है. बीटाकैरोटिन विटामिन ए का बढि़या स्रोत होता है. इसमें मौजूद विटामिन ए पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है. शकरकंद में विटामिंस, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें पाए जाने वाले विभिन्न पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं.

6. अंजीर

इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन है फायदेमंद. इम्यूनिटी बढ़ने से किसी तरह के इंफेक्शन होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है. यूरिनरी इन्फेक्शन के साथ ही खांसी, ज़ुकाम से भी राहत दिलाता है. इसमें आयरन और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होती है. जो उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करता है. सूखा अंजीर विटमिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंटस का भंडार है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एनडीए के बैचमेट बनेंगे तीनों सेनाओं के प्रमुख

Next Post

पोड़ैयाहाट विस के एक प्रत्याशी की मौत

Next Post
पोड़ैयाहाट विस के एक प्रत्याशी की मौत

पोड़ैयाहाट विस के एक प्रत्याशी की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d