BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दलहन की मिश्रित खेती से आय दोगुनी, किसानों ने किया मोदी के सपने को साकार

by bnnbharat.com
February 8, 2020
in समाचार
दलहन की मिश्रित खेती से आय दोगुनी, किसानों ने किया मोदी के सपने को साकार

दलहन की मिश्रित खेती से आय दोगुनी, किसानों ने किया मोदी के सपने को साकार

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना, 

खूंटी: प्रधानमंत्री के सपने – किसानों की आय दुगुनी करने को सार्थक कर रहे हैं महिला और पुरुष किसान. जिन इलाकों में सिर्फ धान, मडुवा की खेती की जाती थी. अब वहां के किसान दलहन की खेती बड़े पैमाने पर करने लगे हैं.

इन इलाकों में टांड़ में अरहर की खेती कामचलाऊ ढंग से बीजों को यहां-वहां छीटकर कर जाती थी, लेकिन प्रदान के सहयोग से तीन-तीन फीट की दूरी पर कतारबद्ध तरीके से की गई. दलहन की खेती ने अचानक किसानों की आय दुगुनी कर दी.

यह इलाका है सिमडेगा जिले का कोचेडेगा लीचीबगान और सेवई गांव. पूर्व में यहां अरहर की खेती कर सिर्फ दस बीस किलो अरहर दाल घर में खाने के लिए किसी प्रकार होता था, लेकिन अब उसी खेत में उतनी ही जमीन पर कतारबद्ध अरहर की खेती से किसान अब तीन चार क्विंटल दलहन फसल की पैदावार आसानी से लेने लगे हैं.

दलहन की फसल को लगाने के बाद अधिक डाली फैलने के लिए ऊपरी हिस्से की तोड़ाई की जाती है. ऐसा करने से दलहन की शाखाएं अधिक फैलती हैं और अधिक डालियां होने से अधिक फल लगते हैं.

सिमडेगा जिले के महिला और पुरूष किसानों ने पहली बार दलहन की फसल से दोगुनी आमदनी की है. कोचेडेगा लीचीबगान की फिलोमीना लकड़ा, सेवई पंचायत की माधुरी लकड़ा और अरुण तिर्की इस बार डेढ़ से दो क्विंटल अरहर दाल की पैदावर से बेहद खुश हैं.

साथ ही अरहर की तीन तीन फीट की दूरी के बीच खाली जगहों में बदाम की खेती की गई. ऐसा कर किसान एक ही खेत से एक ही समय में मिश्रित-फसल का लाभ ले रहे हैं और प्रधानमंत्री के सपने किसानों की आय दुगुनी करने को सार्थक कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मध्याह्न भोजन में छिपकली गिरने से 3 दर्जन विद्यार्थी हुए बीमार

Next Post

व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Next Post
व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d