BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ठेकेदार पंचम सिंह के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

by bnnbharat.com
February 9, 2021
in समाचार
ठेकेदार पंचम सिंह के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी
Share on FacebookShare on Twitter

आय-व्यय से जुड़े दस्तावेज को खंगाल रहे है आयकर अधिकारी

रांची: रांची के बड़े ठेकेदार पंचम सिंह के कई ठिकानों पर मंगलवार को आयकर विभाग की अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम सुबह-सुबह उनके आवास पर पहुंची और आय-व्यय से जुड़े दस्तावेज को खंगाल रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग के 50 अधिकारियों की टीम पंचम सिंह के मोरहाबादी स्थित आवासीय कार्याल्य के अलावा उनके रिश्तेदारों, कार्यालय तथा कार्या का ब्यौरा रखने वाले लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. बड़े पैमाने पर शुरू हुई छापेमारी को लेकर फिलहाल आयकर विभाग की ओर से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. परंतु ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि ठेकेदार पंचम सिंह द्वारा किये गये कार्यों को लेकर टैक्स का कम भुगतान और कर छिपाने को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है. देर शाम तक छापेमारी की कार्रवाई चलने की संभावना जतायी गयी है.

बताया गया है कि पंचम सिंह शहर के एक बड़े ठेकेदार है और उनकी कंपनी ने कई बड़ी परियोजनाओं पर काम किया है. आयकर विभाग की टीम पंचम सिंह के मोरहाबादी स्थित दो आवास, विजेता कंस्ट्रक्शन के कार्यालय, पंचम सिंह के भाई और आरआरडीए के पूर्व चेयरमैन परमा सिंह का आवास शामिल है.

पंचम सिंह के आवास और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी जिन वाहनों से पहुंचे है, उसमें कई वाहनों का नंबर बिहार का है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस छापेमारी में बिहार आईटी के भी कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला का अर्धनग्न शव बरामद

Next Post

जानें कब होगा ‘झारखंड बजट 2021’ पेश, देखें डिटेल्स…

Next Post
जानें कब होगा ‘झारखंड बजट 2021’ पेश, देखें डिटेल्स…

जानें कब होगा 'झारखंड बजट 2021' पेश, देखें डिटेल्स...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d