BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1.93 करोड़ करदाताओं को आयकर विभाग ने जारी किया 1.95 लाख करोड़ का रिफंड

by bnnbharat.com
February 25, 2021
in समाचार
आयकर विभाग के 19 वाहनों को पुलिस ने किया जब्त, यातायात नियमों को तोड़ने को लेकर हुई कार्रवाई
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्लीः
आयकर विभाग ने बताया कि उसने चालू वित्त वर्ष में अब तक 1.93 करोड़ करदाताओं को 1.95 लाख करोड़ रुपये से अधिक वापस किए हैं. इसमें से व्यक्तिगत आयकर मद में 1.90 करोड़ करदाताओं को 69,653 करोड़ रुपये तथा कंपनी कर मद में 2.17 लाख मामलों में 1.26 लाख करोड़ रुपये करदाताओं को लौटाए गए. विभाग ने कहा, ‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल 2020 से 22 फरवरी 2021 के बीच 1.93 करोड़ करदाताओं को 1,95,736 करोड़ रुपये से अधिक लौटाए.’

कोरोना काल में करदाताओं के लिए ये बड़ी राहत की बात है. मालूम हो कि आयकर विभाग ने कहा था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना की घोषणा किए जाने के बाद से रिफंड वापसी की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है.

2020 में किसी को भी आयकर विभाग को रिफंड के लिए रिक्वेस्ट नहीं करनी पड़ी. सीबीडीटी ने कहा कि सभी टैक्सपेयर्स तुरंत ही ईमेल का जवाब दें, ताकि जिनको रिफंड नहीं मिल सका है, उन्हें भी इसका लाभ मिल जाए. प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की गई.

करदाता अपने आयकर रिफंड की मौजूदा स्थिति जानने के लिए आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल अथवा एनएसडीएल की वेबसाइट पर जा सकते हैं. हालांकि, रिफंड के लिए आपका खाता पैन से जुड़ा होना जरूरी है. आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि एक मार्च 2019 से केवल ई-रिफंड ही जारी किया जाएगा. यह केवल उसी बैंक खाते में जमा होगा जो पैन कार्ड से लिंक है और जिसका विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर पूर्व सत्यापन हो चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य को घुसपैठियों और हिंसा से बनाना है मुक्तः अमित शाह

Next Post

Loc पर युद्धविराम समझौते पर अमल के लिए दोनों देश तैयार

Next Post
दो बच्चियों ने पार किया LOC  बॉर्डर, सुरक्षित वापसी का प्रयास शुरू

Loc पर युद्धविराम समझौते पर अमल के लिए दोनों देश तैयार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d