रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल पर वैट बढ़ाये जाने का कड़ा विरोध किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में उद्योग, धंधे, व्यवसाय बंद होने से आम आदमी की आर्थिक स्थिति खराब है.
ऐसे में पेट्रोल और डीजल के महंगे होने से महंगाई बढ़ेगी. आम आदमी का जेब ऐसे ही खाली हो गया है. प्रकाश ने वैट वृद्धि को वापस लेने की राज्य सरकार से मांग की.

