BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से आमजनों में उबाल

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in Uncategorized
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से आमजनों में उबाल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से आम जनों में उबाल देखने को मिल रहा है. जून महीने में ही पेट्रोल की कीमत में करीब साढ़े आठ रुपये और डीजल की कीमत में लगभग 10 रुपये की बढ़ोत्तरी से आमजनों में खासी नाराजगी है.

राजधानी रांची में हालांकि अब भी डीजल की कीमत पेट्रोल से कम है, लेकिन डीजल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से माल वाहक गाड़ियों के संचालकों को भी भाड़़े में वृद्धि के लिए मजबूर होना पड़ा है. इससे आवश्यक वस्तुओं की कीमत में भी बढ़ोत्तरी हुई है.

रांची में पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराने आये युवक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कमी के बावजूद पेट्रोल की कीमत में बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार की क्या नीतियां है, यह उनके समझ से परे की बात है. उन्होंने कहा कि भाजपा के यही नेता यूपीए शासनकाल में गले में माला डालकर प्रदर्शन करते थे, वहीं नेता आज चुपचाप तमाशा देख रहे हैं.

इधर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी के नेता-कार्यकर्ताओं ने भी सड़क पर उतर कर आंदोलन शुरू करने का संकेत दिया है. कांग्रेस की ओर से 29 जून को सभी जिला और प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ग्रामीणों के बीच आर्सेनिक दवा का वितरण

Next Post

कोरोना मरीज हो रहे है ठीक, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 71 प्रतिशत

Next Post
कोरोना मरीज हो रहे है ठीक, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 71 प्रतिशत

कोरोना मरीज हो रहे है ठीक, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 71 प्रतिशत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d