BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिलों में कोरोना जांच की संख्या को बढ़ाये: मुख्य सचिव

by bnnbharat.com
August 22, 2020
in Uncategorized
जिलों में कोरोना जांच की संख्या को बढ़ाये: मुख्य सचिव
Share on FacebookShare on Twitter
  • नियमित पर्यवेक्षण व अनुश्रवण करने के लिए संयुक्त दल का गठन प्रखंडवार करें 

बोकारो: कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर मुख्य सचिव, झारखंड सरकार सुखदेव सिंह राज्य के सभी जिले के उपायुक्तों के साथ रांची से वीडियो संवाद का आयोजन किया गया. उक्त वीडियो संवाद में बोकारो जिले से उपायुक्त राजेश सिंह ने भाग लिया.

कोरोना वायरस की रोकथाम, बचाव एवं उपचार हेतु प्रत्येक व्यक्ति को मास्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अतिआवश्यक है. उक्त हेतु माननीय मुख्य सचिव, झारखंड सरकार ने राज्य के सभी उपायुक्तों को इसका नियमित पर्यवेक्षण व अनुश्रवण करने हेतु संयुक्त दल का गठन प्रखंडवार करने का निर्देश दिया.

उन्होंने सैंपल कलेक्शन की स्थिति की भी प्रत्येक जिलावार लिया. इसपर उपायुक्त राजेश सिंह ने कहा कि जिले में पर्यवेक्षण व अनुश्रवण करने हेतु 09 संयुक्त दल का गठन प्रखंडवार किया गया, जिसकी विशेष निगरानी के लिए 03 वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति क्षेत्रवार की गई है.

साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में अबतक कुल 20715 लोगो की सैंपलिंग की गई है, जिसमे कोविड-19 कंफर्म पॉजिटिव केस 713 एवं 17676 निगेटिव केस प्राप्त हुआ है.

मुख्य सचिव ने सभी जिले के बॉर्डर चेकनाका पर दूसरे राज्यो से आने वाले यात्रियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा. उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु सार्वजनिक स्थल जैसे बाजारों एवं दुकानों सहित अन्य जगहों पर पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति कर निगरानी रखी जा सकती है.

इसके लिए 22 अगस्त से 05 सितम्बर, 2020 तक जिले में विशेष ड्राइव चलाने को कहा. साथ ही उन्होंने कहा कि होम क्वारंटाइन किये गए व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा.

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी जिले उपायुक्तों को निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में कोरोना से हुए मृत व्यक्तियों के डिस्पोजल की व्यवस्था करने को कहा.

उन्होंने कहा जिले में कोरोना जांच की संख्या को बढ़ाये ताकि जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. मुख्य सचिव ने कहा कि जिले में कोविड-19 अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं वेंटिलेटर को ज्यादा से ज्यादा से उपलब्ध कराने को कहा.

वीडियो संवाद के दौरान उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, अपर समाहर्त्ता विजय कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, अनुमंडल पदाधिकारी चास शशिप्रकाश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, तेनुघाट नीतीश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार्य में लापरवाही या अनुशासनहीनता पर होगी विभागीय कार्रवाईः उपायुक्त

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d