BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

गुप्ता बंधुओं की बढ़ी मुश्किलें, सहारा कंप्यूटर्स के बैंक खाते से करोड़ों रुपये की राशि जब्त

by bnnbharat.com
April 2, 2021
in समाचार
गुप्ता बंधुओं की बढ़ी मुश्किलें, सहारा कंप्यूटर्स के बैंक खाते से करोड़ों रुपये की राशि जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के सेंट्रल बैंक ने गुप्ता भाइयों के स्वामित्व वाली कंपनी सहारा कंप्यूटर्स के बैंक खाते से 13 लाख डॉलर (9.52 करोड़ रुपये) से अधिक की राशि जब्त की है. सेंट्रल बैंक (एसएआरबी) के डिप्टी गवर्नर कुबेन नायडू ने सरकार के राजपत्र में एक नोटिस प्रकाशित कर इसकी जानकारी दी. नोटिस में कहा गया कि नेडबैंक खाते में जमा राशि और उस पर मिले ब्याज को सरकार ने जब्त कर लिया है.

एसएआरबी ने कंपनी के एक स्थानीय बैंक खाते से लगभग 200 लाख रैंड यानी 13 लाख डॉलर जब्त किए हैं. सहारा कंप्यूटर्स गुप्ता बंधुओं अजय, अतुल और राजेश द्वारा शुरू की गई पहली बड़ी आइटी कंपनी थी. गुप्ता बंधु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं. वे 1990 के दशक में नेल्सन मंडेला के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका में लोकतंत्र की शुरुआत में बस गए. अपनी सफलता के चरम पर सहारा कंप्यूटर, दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख आइटी आपूर्तिकर्ताओं में से एक थी. कंपनी के पास उस समय देश के शीर्ष तीन क्रिकेट स्टेडियमों में नामकरण अधिकार था और ब्रांड एंबेसडर के रूप में खेल और मनोरंजन के कई प्रमुख व्यक्ति उससे जुड़े थे.

गुप्ता परिवार अब दुबई में रहता है. दक्षिण अफ्रीका, सरकारी संस्थानों से अरबों रैंड की चपत लगाने के मामले में उनकी कथित भूमिका को लेकर पूछताछ करने के लिए प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा है. वर्ष 2016 में कई अवैध सौदों की जानकारी सामने आने के बाद दक्षिण अफ्रीका के बैंकों ने गुप्ता परिवार की कंपनियों के साथ कारोबार करने से मना कर दिया था. गुप्ता भाइयों पर आरोप है कि वे पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ घनिष्ठ संबंधों के जरिये अरबों रैंड की चपत लगाने में शामिल थे. पूर्व राष्ट्रपति जुमा भी अभी आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं.

जोहानिसबर्ग :दक्षिण अफ्रीका के सेंट्रल बैंक ने गुप्ता भाइयों के स्वामित्व वाली कंपनी सहारा कंप्यूटर्स के बैंक खाते से 13 लाख डॉलर (9.52 करोड़ रुपये) से अधिक की राशि जब्त की है. सेंट्रल बैंक (एसएआरबी) के डिप्टी गवर्नर कुबेन नायडू ने सरकार के राजपत्र में एक नोटिस प्रकाशित कर इसकी जानकारी दी. नोटिस में कहा गया कि नेडबैंक खाते में जमा राशि और उस पर मिले ब्याज को सरकार ने जब्त कर लिया है.

एसएआरबी ने कंपनी के एक स्थानीय बैंक खाते से लगभग 200 लाख रैंड यानी 13 लाख डॉलर जब्त किए हैं. सहारा कंप्यूटर्स गुप्ता बंधुओं अजय, अतुल और राजेश द्वारा शुरू की गई पहली बड़ी आइटी कंपनी थी. गुप्ता बंधु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं. वे 1990 के दशक में नेल्सन मंडेला के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका में लोकतंत्र की शुरुआत में बस गए. अपनी सफलता के चरम पर सहारा कंप्यूटर, दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख आइटी आपूर्तिकर्ताओं में से एक थी. कंपनी के पास उस समय देश के शीर्ष तीन क्रिकेट स्टेडियमों में नामकरण अधिकार था और ब्रांड एंबेसडर के रूप में खेल और मनोरंजन के कई प्रमुख व्यक्ति उससे जुड़े थे.

गुप्ता परिवार अब दुबई में रहता है. दक्षिण अफ्रीका, सरकारी संस्थानों से अरबों रैंड की चपत लगाने के मामले में उनकी कथित भूमिका को लेकर पूछताछ करने के लिए प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा है. वर्ष 2016 में कई अवैध सौदों की जानकारी सामने आने के बाद दक्षिण अफ्रीका के बैंकों ने गुप्ता परिवार की कंपनियों के साथ कारोबार करने से मना कर दिया था. गुप्ता भाइयों पर आरोप है कि वे पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ घनिष्ठ संबंधों के जरिये अरबों रैंड की चपत लगाने में शामिल थे. पूर्व राष्ट्रपति जुमा भी अभी आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UPCET 2021: टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, 18 मई को होगी परीक्षा

Next Post

पाक का बड़ा फैसला: भारत के साथ व्यापार को फिर से किया शुरू, रोक के फैसले पर लिया यू-टर्न

Next Post
6 करोड़ आबादी गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी बसर करने को मजबूर : विश्व बैंक

पाक का बड़ा फैसला: भारत के साथ व्यापार को फिर से किया शुरू, रोक के फैसले पर लिया यू-टर्न

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

%d