BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फेड के फैसले से बढ़ी सोने-चांदी की चमक

by bnnbharat.com
June 20, 2019
in समाचार
फेड के फैसले से बढ़ी सोने-चांदी की चमक
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 20 जून : अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व बैंक (फेड) की ओर से ब्याज दर में कटौती का संकेत दिए जाने से महंगी धातुओं के भाव मंे जोरदार तेजी आई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गुरुवार को 1,395 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा उछला। वहीं, चांदी में भी करीब दो फीसदी की तेजी दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर गुरुवार को अगस्त डिलीवरी सोने के अनुबंध में 36.35 डॉलर (2.69 फीसदी) की तेजी के साथ 1,385.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने के भाव में 1,395.35 डॉलर प्रति औंस तक का उछाल आया। वहीं, चांदी के जुलाई अनुबंध में 2.11 फीसदी की तेजी के साथ 15.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था।

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में आई जबरदस्त तेजी से भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की चमक बढ़ जाएगी।

उन्होंने बताया कि भूराजनीतिक तनाव के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में महंगी धातुओं के प्रति निवेश रुझान बढ़ने से पहले से ही सोने और चांदी में तेजी बनी हुई थी मगर, बुधवार को फेड की बैठक के नतीजे आने के बाद अमेरिका में ब्याज दर में कटौती के संकेत मिलने से सोने के भाव में जबदस्त उछाल आया।

फेडरल रिजर्व बैंक ने संकेत दिया है कि इस साल वह ब्याज दर में कटौती कर सकता है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के रुख में बदलाव आने से महंगी धातुओं के दाम में तेजी आई है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

3 दिन बाद फिर घटे डीजल के दाम, पेट्रोल स्थिर

Next Post

CM रघुवरदास ने द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई

Next Post
CM रघुवरदास ने द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई

CM रघुवरदास ने द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d