BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण, दिल्ली के साथ हो रहा कदमताल

by bnnbharat.com
August 4, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter
  • हवा में तैर रहे सल्फर डायआक्साइड व नाइट्रोजन आक्साइड

  • ओजोन की मात्रा आंकी गई है 6.7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर

रांची: झारखंड में प्रदूषण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पार्टिकुलेट मैटर(धूलकण) का ग्राफ झारखंड में तेजी से बढ़ रहा है। अगर झारखंड और दिल्ली की रिपोर्ट देखें तो पार्टिकुलेट मैटर में ज्यादा का अंतर नहीं है। दिल्ली में पार्टिकुलैट मैटर 143 से 159 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है, जबकि झारखंड में 80 से 110 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है।

खासकर पांच शहर रांची, धनबाद, झरिया, सरायकेला और जमशेदपुर में वायु प्रदूषण में मानकों से दोगुना हो गया है। इसका खुलासा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 15 जुलाई को जारी किए गए रिपोर्ट में हुआ है। बोर्ड ने कोल इंडिया की कंपनियों से कहा है कि वायु प्रदूषण की वजह से वातावरण में सल्फर डाई आॅक्साइड और नाइट्रोजन आॅक्साइड की मात्रा काफी अधिक हो गयी है। इसके कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। प्रदूषण के मानकों के अनुसार विश्व बैंक और केंद्र सरकार ने वातावरण में 100 मिलीग्राम प्रति क्यूबिक मीटर ही सल्फर डाईआॅक्साइड और नाइट्रोजन आॅक्साइड होने की इजाजत दी है, जो पीएम-10 के अनुरूप हैं। इससे ज्यादा धूल- कण और अन्य अव्यय सांस लेने के लिए हानिकारक माने गये हैं।

ओजोन की मात्रा में वृद्धि हुई तो आॅक्सीजन की हो जाएगी कमी

प्रदेश के विभिन्न शहरों में बेंजिन, सल्फर डाईआॅक्साइड और कार्बन मोनोआॅक्साइड की मात्रा में वृद्धि होती जा रही है। सबसे भयावह स्थिति कोयलांचल की है। कोयलांचल में कार्बन मोनोआॅक्साइड की मात्रा 2000 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक हो गई है। पार्टिकुलेट मैटर (धूलकण सहित अन्य धातू) की मात्रा खतरे के निशान से 10 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर अधिक है।

ओजोन की मात्रा 6.7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर आंकी गई है। अगर ओजोन की मात्रा में वृद्धि हुई तो आॅक्सीजन में कमी हो जायेगी। धनबाद, रामगढ़, चाईबासा और सरायकेला-खरसांवा की स्थित काफी गंभीर है। इन जिलों में प्रदूषण का इंडेक्स 70 डेसीबल पार कर चुका है, इस वजह से स्थिति गंभीर हो गई है। धनबाद का इंडेक्स 78.63 तक पहुंच गया है। झारखंड के शेष जिलों का इंडेक्स 60 से कम है। 70 डेसीबल तक इंडेक्स जाने की स्थिति को गंभीर माना जाता है।

झारखंड में मौजूद 80 उद्योग सबसे अधिक प्रदूषित

झारखंड में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सूची में कहा गया है कि प्रदूषण फैलानेवालों में कॉस्टिक सोडा की एक, 18 थर्मल पावर प्लांट, एक डिस्टलरी, तीन आयरन स्टील प्लांट, 48 स्पंज आयरन इंडस्ट्रीज, छह सीमेंट फैक्ट्री और दो कॉपर इंडस्ट्रीज शामिल हैं। इस मामले में हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार समेत 26 कंपनियों को नोटिस भेजा था, जिसमें प्रदूषण फैलाने वाली 26 कंपनियां शामिल हैं। जिसमें एमएस जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, बिहार फॉउंडरी एंड कॉस्टिंग लिमिटेड, गौतम फेरा अलॉइस यूनिट फाउंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड, मां छिन्नमस्तिका स्पोंग आयरन लिमिटेड, झारखंड इस्पात लिमिटेड, अनिंदिता स्टील लिमिटेड, आलोक स्टील इंडस्ट्रीज, रामगढ़ स्पंज आयरन, श्रीराम पॉवर एंड स्टील, वेंकटेश आयरन एंड अलोय इंडिया लिमिटेड, चितपुरी स्पंज आयरन लिमिटेड दुर्गा पॉवर स्प्ांज आयरन लिमिटेड, विशाल स्पंज आयरन लिमिटेड, ब्रहमपुत्र मेटालिक लिमिटेड, कोलकाता कारबाइड प्राइवेट लिमिटेड, दयाल फरो अलोय यूनिट और पीएलआर आउटसोर्सिंग कंपनी रामगढ़ के नाम शामिल हैं।

एक्शन प्लान कागजों में ही सिमटा

सूबे को प्रदूषण मुक्त करने के लिए 655.5 करोड़ का एक्शन प्लान बना। इस प्लान को भारत सरकार ने भी स्वीकृति दी। प्लान में कई ऐसे उपाय बताए गए थे, जिससे बढ़ रहे प्रदूषण पर अंकुश पाया जा सकता था। लेकिन प्लान के अनुसार कोई काम नहीं हुआ। माइनिंग क्षेत्र में खनन से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 326 करोड़ के एक्शन प्लान को स्वीकृति मिली थी. जबकि शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण रोकथाम के लिए 329.50 करोड़ का प्लान था।

कोयला खनन से सबसे अधिक प्रदूषण

रिपोर्ट में कहा गया है कि झरिया, बस्ताकोला व धनबाद,में वायु प्रदूषण कोयले की खनन से सबसे अधिक हो रहा है। देशभर में वायु प्रदूषण के मामले में झरिया को पहले स्थान पर रखा गया था। धनबाद को नौवां, रांची को 49वां, सरायकेला-खरसांवां को 57 स्थान मिला था। झरिया में कुल धूलकण में 30 फीसदी सस्पेंडेड पार्टिकल पाये गये। इसकी मुख्य वजह सड़कों पर कोयला लदे वाहनों की ट्रांसर्पोटिंग बताई गई है। कोयला खनन में सल्फरडाई आॅक्साइड और नाईट्रोजन की अधिकता ज्यादा पाई गई है।

खनन क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता पर भी असर

रिपोर्ट के अनुसार कोयला खनन क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता पर भी असर दिखा है। बोर्ड ने खनन क्षेत्र में मौजूद जलाशयों, पोंड के पानी को परिस्कृत करने अंडरग्राउंड वाटर रीचार्ज करने का निर्देश दिया है। रेलवे साइडिंग तथा कोल डंपिंग क्षेत्र में ऊंची दीवार बनाने, कोयला ढुलाई क्षेत्र में स्प्रींकलर के जरिये पानी का छिड़काव करने की बातें कही गयी है। बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने के निर्देश भी दिये गये हैं। प्रदूषण फैलाने और गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले उद्योगों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गयी है।

ऐसे बढ़ रहा है झारखंड में प्रदूषण

कार्बन डाईआॅक्साइड: 40 से 50 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर (मानक 80माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर)

सल्फर डाईआॅक्साइड: 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर (मानक: 80माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर)

कार्बन मोनोआॅक्साइड: 1000 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर (मानक: 2000माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर)

पार्टिकुलेट मैटर(धूलकण सहित अन्य धातू): 80-110 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर (मानक: 100माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर)

रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक प्रदूषित इलाके

कोयला क्षेत्र के कारण

नोट: कंसंट्रेशन के आंकड़े प्रति क्यूबिक मीटर, प्रति मिलीग्राम है

एसपीएम-सस्पेंडेड पार्टिकल
एसओ2-सल्फर डाई आॅक्साइड
एनओ-नाइट्रोजन आॅक्साइड

ये इंडस्ट्रीज हैं सबसे प्रदूषित

ग्रासिम इंडस्ट्रीज व कैप्टिव पावर प्लांट- रेहला पलामू
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज व कैप्टिव पावर प्लांट- छोटामूरी
उषा मार्टिन लिमिटेड, कैप्टिव पावर प्लांट : टाटीसिल्वे
तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट : ललपनिया, बोकारो
बोकारो थर्मल पावर स्टेशन : बोकारो
चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन : चंद्रपुरा, बोकारो
बोकारो पावर सप्लाई : बोकारो स्टील सिटी
मैथन पावर लिमिटेड : मैथन धनबाद
उषा मार्टिन लिमिटेड(टीपीपी) : सरायकेला-खरसांवा, थर्मल पावर
टाटा पावर लिमिटेड : पूर्वी सिंहभूम, थर्मल पावर
आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज : गम्हरिया, खरसांवा, थर्मल पावर
कोडरमा थर्मल पावर : कोडरमा
डिवाइन विद्युत लिमिटेड : सरायकेला-खरसांवा
टाटा स्टील वेस्ट बोकारो : 20 मेगावाट थर्मल पावर
इंलैंड पावर : गोला : थर्मल पावर
मोनीडीह कैप्टिव पावर प्लांट : धनबाद
इंडस्ट्रीयल एनर्जी लिमिटेड : जमशेदपुर, थर्मल पावर
इंपेरियल फास्टनर : कथरा बोकारो, थर्मल पावर
अंकुर बायो केमिकल्स लिमिटेड : धुबी, स्पंंज आयरन
बोकारो स्टील : आयरन एंड स्टील प्लांट
टाटा स्टील : जमशेदपुर, आयरन एंड स्टील
बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड : चांडिल
बलाह स्टील : आदित्यपुर, स्पंज आयरन
आधुनिक एलोयस एंड पावर : कांड्रा, सरायकेला-खरसांवा, खरसांवा
नीलांचल आयरन एंड पावर, कांड्रा : सरायकेला, स्पंज आयरन
रूंगटा माइंस : सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन
कोहिनूर स्टील : बंसा, सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन
एएमएल स्टील : कोलेबिरा: स्पंज आयरन
इमार एलोयस : चौका, सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन
बालाजी इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग लिमिटेड : पश्चिमी सिंहभूम, स्पंज आयरन
सिद्धी विनायक मेटकॉम : चौका, सरायकेला खरसांवा, स्पंज आयरन
जयमंगला स्पंज आयरन, कुर्ली : सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन
समृद्धि स्पंज आयरन : सरायकेला खरसांवा, स्पंज आयरन
साईं स्पंज आयरन : पश्चिमी सिंहभूम, स्पंज आयरन
शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड : पूर्वी सिंहभूम, स्पंज आयरन
विमलदीप स्टील : आदित्यपुर, स्पंज आयरन
नरसिंह इस्पात : चौका, सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन
सुंदरम स्टील : इंडस्ट्रीयल एरिया, बोकारो, स्पंज आयरन
कॉरपोरेट इस्पात अलोयस : सरायकेला खरसांवा, स्पंज आयरन
केवाइएस स्पंज : गम्हरिया, स्पंज आयरन
चांडिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चांडिल, स्पंज आयरन
झारखंड स्पंज आयरन : चांडिल, स्पंज आयरन
आर्शीवाद स्टील : गम्हरिया, स्पंज आयरन
उषा एलोयस एंड स्टील डिविजन : सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन
सलूजा स्टील एंड पावर सिमिटेड : टुंडी, गिरिडीह, स्पंज आयरन
अतिबीर इंडस्ट्रीज : गिरिडीह, स्पंज आयरन
अतिबीर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, भोरनाडीहा, स्पंज आयरन
विश्वनाथ फेरो एलोयस : माजिलडीह, गिरिडीह, स्पंज आयरन
हर्षित पावर एंड इस्पात लिमिटेड : चतरो, टुंडी रोड, गिरिडीह, स्पंज आयरन
वेंकेटश्वरा स्पंज आयरन : टुंडी रोड, गिरिडीह, स्पंज आयरन
संतपुरिया एलोयस : गिरिडीह, स्पंज आयरन
बालमुकुंद स्पंज एंड आयरन लिमिटेड : गिरिडीह, स्पंज आयरन
चितपुरानी स्टील : मांडू, रामगढ़, स्पंज आयरन
श्री वेकेंटेश आयरन एंड एलोयस : रामगढ़, स्पंज आयरन
नरसिम्हा आयरन एंड स्टील एलोयस : हजारीबाग, स्पंज आयरन
मां छिन्नमस्तिका स्पंज आयरन : हजारीबाग, स्पंज आयरन
झारखंड इस्पात : अरगड्डा, हजारीबाग, स्पंज आयरन
आनंदिता ट्रेडर्स एंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड : हजारीबाग, स्पंज आयरन
श्रीराम पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड : रामगढ़, स्पंज आयरन
विशाल स्पंज : रामगढ़, स्पंज आयरन
ब्रह्मपुत्रा मेटालिक्स : गोला रामगढ़, स्पंज आयरन
आलोक स्टील इंडस्ट्रीज : रामगढ़, स्पंज आयरन
रामगढ़ स्पंज आयरन : हजारीबाग, स्पंज आयरन
गायत्री इस्पात प्राइवेट लिमिटेड : नवाडीह, हजारीबाग , स्पंज आयरन
जगत तारणी इस्पात : नवाडीह, हजारीबाग, स्पंज आयरन
बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग यूनिट : मेरार, रामगढ़, स्पंज आयरन
झारखंड सेल्स एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड : हजारीबाग, स्पंज आयरन
जय दुर्गा आयरन प्राइवेट लिमिटेड : झुमरीतिलैया, स्पंज आयरन
शिवम आयरन एंड स्टील : चंदवारा, कोडरमा, स्पंज आयरन
एसीसी सिमेंट : झींकपानी, पश्चिमी सिंहभूम
स्वाति उद्योग : पूर्वी सिंहभूम, सीमेंट
शिव शक्ति सीमेंट : डेमोटांड, हजारीबाग, सीमेंट
दुर्गा सीमेंट : रामगढ़, सीमेंट
बनर्पुर सीमेंट : पतरातू, रामगढ़, सीमेंट
हिंदुस्तान कॉपर : घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम, कॉपर
टाटा पिगमेंट लिमिटेड : जमशेदपुर: कॉपर

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत 18 साल पूरा करने वाली अविवहित युवतियों को मिलेगा 10 हजार रुपए

Next Post

दिल्ली की आधी आबादी को नहीं मिलेगा केजरीवाल की नई योजना का लाभ

Next Post
दिल्ली की आधी आबादी को नहीं मिलेगा केजरीवाल की नई योजना का लाभ

दिल्ली की आधी आबादी को नहीं मिलेगा केजरीवाल की नई योजना का लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d