दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री गिरीराज सिंह ने शनिवार को कहा कि बढ़ती जनसंख्या हमारे लिए एक चुनौती बन गई है. उन्होंने कहा, ‘अगर हम विकसित राष्ट्रों के साथ खड़े होना चाहते हैं तो हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा- एक सख्त अधिनियम जो इस देश में सभी के लिए लागू होगा चाहे वे किसी भी धर्म का पालन क्यों न करते हों.’
केंद्रीय मंत्री का बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब शनिवार 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है. सबसे पहले 11 जुलाई 1989 को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया उस वक्त विश्व की आबादी 5 बिलियन पहुंच चुकी थी इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भी जनसंख्या संबंधी समस्याओं व चुनौतियों से निपटने के लिए कारगर नीतियां व उपायों को क्रियान्वित करना है.
चीन की जनसंख्या भारत से मात्र 6 करोड़ ज्यादा है लेकिन भारत की तुलना चीन का क्षेत्रफल तीन गुणा अधिक है अर्थात देश के संसाधनों की प्रति व्यक्ति उपलब्धता चीन के मुकाबले महज एक तिहाई रह गई है.
भारत के लिए बढ़ती आबादी एक राष्ट्रीय समस्या बन चुकी है. हम इस समस्या का ठोस हल करने की बजाए इसे आज भी धर्म की दृष्टि से देखते हैं. शायद तभी जहां तीन तलाक जैसे कानून बनने के खिलाफ हल्ला-गुल्ला होता है, तो वहीं बाल विवाह की घटनाएं आदि भी यदा-कदा सामने आ रही हैं.

