BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘अतुल्य गंगा पदयात्रा’ आज से शुरू , गंगा के कायाकल्प के लिये उतरे सशस्त्र बलों के पूर्व अफसर

by bnnbharat.com
December 16, 2020
in समाचार
‘अतुल्य गंगा पदयात्रा’ आज से शुरू , गंगा के कायाकल्प के लिये उतरे सशस्त्र बलों के पूर्व अफसर
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज: सशस्त्र बलों के पूर्व अधिकारी, गैर-सरकारी और व्यक्तिगत संगठनों के साथ मिलकर गंगा नदी के पुनरुद्धार और कायाकल्प के लिए प्रयागराज से ‘पदयात्रा’ शुरू करेंगे. प्रयागराज से ‘अतुल्य गंगा पदयात्रा’ आज से शुरू होगी. इसका उद्धाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जल शक्ति केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल सुबह 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करेंगे. 5,100 किलोमीटर की इस यात्रा में 45 शहर, 5,000 गांव, जंगल, पहाड़ और ग्लेशियर भी शामिल होंगे.

आठ महीने चलेगी गंगा यात्रा

यात्रा लगभग 8 महीने तक चलेगी और इस दौरान स्वयं सेवक कई छोटे और बड़े नालों के साथ-साथ सीवेज पॉइंट की भी मैपिंग करेंगे, जो गंगा के प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं. इसका उद्देश्य जनता को यात्रा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है. “सशस्त्र बलों के पूर्व अधिकारियों द्वारा बनाई गई संस्था ‘अतुल्य गंगा’ द्वारा शुरू की गई यह यात्रा एक अनूठी पहल है. पदयात्रा आज प्रयागराज में संगम से शुरू होगी और 14 अगस्त, 2021 को स्वयं सेवकों के गंगा सागर और गौमुख की यात्रा करने के बाद इसी स्थान पर समाप्त होगी.

यात्रा के दौरान रास्ते में पैाधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा. इस पहल में जल शाक्ति, संस्कृति और पर्यटन जैसे मंत्रालयों के अलावा, आईटीबीपी, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी, ग्रीन इंडिया फाउंडेशन, गंगा सेवा मंच और प्रयागराज फाउंडेशन जैसे अन्य संगठन भी शामिल हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अप्रैल में हो सकता है कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

Next Post

किसान की चेतावनी, आज बंद कर देंगे सभी सीमाएं

Next Post
किसानों ने की दिल्ली कूच की कोशिश, पुलिस ने रोका

किसान की चेतावनी, आज बंद कर देंगे सभी सीमाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d