BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IND vs AUS: पत्‍नी ने ट्वीट किया तो रो पड़े रविचंद्रन अश्विन

by bnnbharat.com
January 11, 2021
in समाचार
IND vs AUS: पत्‍नी ने ट्वीट किया तो रो पड़े रविचंद्रन अश्विन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत ने तीसरे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया. सोमवार सुबह जब पांचवें दिन का खेल शुरू हुआ तो अधिकतर फैंस को इस नतीजे की उम्‍मीद नहीं थी. उन्‍हें लगा था कि ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्‍लेबाज भले ही थोड़ी फाइट दें, मगर आखिरकार आउट हो जाएंगे.

जब चेतेश्‍वर पुजारा और ऋषभ पंत ने पहला सेशन निकाल लिया तो थोड़ी हिम्‍मत बढ़ी. दूसरे सेशन में जब वे दोनों आउट हो गए तो लगा कि अब खेल खत्‍म. मगर फिर चोट से जूझ रहे हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने जो किया, वो अब इतिहास के पन्‍नों में दर्ज हो गया है. दोनों ने ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों को पस्‍त करते हुए एक भी विकेट और गिरने नहीं दिया.

भारत ने पांच चोटिल खिलाड़‍ियों के साथ यह मैच ड्रॉ करा लिया जो किसी जीत से कम नहीं है. अश्विन की पत्‍नी प्रीति ने ट्विटर पर लिखा है कि स्पिनर की हालत आज सुबह तक ऐसी नहीं थी कि वो सीधे खड़े भी हो सकें. वे लिखती हैं कि अश्विन ने जो किया है, उससे वे ‘हैरान’ हैं. पत्‍नी का ट्वीट पढ़कर अश्विन भावुक हो गए और उन्‍होंने कहा कि उनकी आंखों में आंसू हैं.

प्रीति ऑस्‍ट्रेलिया में अश्विन के साथ ही हैं. अपने होटल रूम से वह लगातार मैच की हलचल पर ट्वीट कर रही थीं. मैच ड्रॉ होने के बाद प्रीति ने ट्विटर पर बताया कि अश्विन की हालत कैसी थी. उन्‍होंने लिखा है, “वो बंदा कल रात जब सोने गया तो उसकी कमर में भयानक दर्द था.

आज सुबह जब वह उठा तो सीधा खड़ा तक नहीं हो पा रहा था. झुककर अपने जूतों के फीते तक नहीं बांध पाया. आज रवि अश्विन ने जो किया है, मैं उसे देखकर हैरान हूं.” हालांकि फिर तंज भरे लहजे में उन्‍होंने यह भी लिखा कि ‘अब पैकिंग में उनकी मदद कौन करेगा?’ टीम इंडिया को अगला मैच ब्रिस्‍बन में खेलना है.

प्रीति का ट्वीट पढ़कर अश्विन की आंखों में आंसू आ गए. उन्‍होंने हमेशा साथ देने के लिए प्रीति का शुक्रिया अदा किया.

चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी. जब वह टूटी तो जीत की उम्‍मीदें तो खत्‍म हुई हीं, मैच हारने का खतरा पैदा हो गया था. मगर हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने क्रीज पर ऐसे पांव जमाए कि आखिर तक नहीं हिले.

विहारी को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई, अश्विन पहले से ही चोटिल थे मगर जज्‍बा कम नहीं पड़ा. हनुमा ने लगभग चार घंटे क्रीज पर बिताकर अपने नाबाद 23 रन के लिये 161 गेंदें खेली. अश्विन ने 128 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाये. दोनों ने लगभग 42 ओवरों का सामना करके छठे विकेट के लिये 62 रन जोड़े.

पुजारा के आउट होने के बाद, भारत ने ड्रॉ के लिए बैटिंग शुरू कर दी. ऑस्‍ट्रेलिया ने शॉर्ट पिच गेंदें की, लगातार अपील करके दबाव बनाया, गेंदबाजी में लगातार बदलाव किए लेकिन विहारी और अश्विन का ध्‍यान भंग नहीं हुआ.

विहारी ने केवल एक बार मौका दिया था लेकिन तब टिम पेन कैच लेने में नाकाम रहे. इस मैच के ड्रा होने के बाद चार मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर है. अब ब्रिस्‍बन में 15 जनवरी से शुरू होने वाला चौथा और अंतिम टेस्ट मैच निर्णायक बन गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, 2 से अधिक गिरफ्तार

Next Post

झारखंड में क्षमता की नहीं, कमी चेतना की है, यह राज्य लंबे संघर्ष की उपज हैः हेमंत सोरेन

Next Post
हेमंत सोरेन ने दी देश एवं झारखण्ड वासियों को ‘बैसाखी पर्व’ की शुभकामनाएं व बधाई

झारखंड में क्षमता की नहीं, कमी चेतना की है, यह राज्य लंबे संघर्ष की उपज हैः हेमंत सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d