BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IND Vs AUS: रोहित के शॉट पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा- यह गैर-जिम्मेदाराना शॉट है

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
IND Vs AUS: रोहित के शॉट पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा- यह गैर-जिम्मेदाराना शॉट है
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: रोहित शर्मा ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में 44 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित ने नाथन लायन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन वह मिड-विकेट पर मिशेल स्टार्क के हाथों कैच आउट हो गए. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर रोहित के इस शॉट से काफी नाराज हैं.

गावस्कर ने रोहित की बल्लेबाजी को ‘गैर-जिम्मेदाराना’ करार दिया. उन्होंने कहा कि रोहित एक अनुभवी बल्लेबाज हैं और उन्हें ऐसा शॉट नहीं खेलना चाहिए. रोहित 44 पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया. उनके आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया अच्छी स्थिति में नजर आने लगा है.

गावस्कर ने चैनल 7 पर कॉमेंट्री करते हुए कहा, ‘सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गैर-जिम्मेदराना शॉट खेला है.’

गावस्कर ने कहा, ‘क्यों? क्यों? क्यों?’ मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह शॉट क्यों खेला. इस शॉट की कोई जरूरत नहीं थी. लॉन्ग ऑन पर फील्डर है, स्क्वेअर लेग पर फील्डर है. आपने अभी पहले कुछ चौके लगाए हैं, आपको ऐसे शॉट खेलने की क्या जरूरत है? आप एक सीनियर खिलाड़ी हैं, इस शॉट को खेलने का कोई बहाना नहीं है, बेशक आप इस खराब शॉट खेलने का कोई बहाना नहीं बना सकते.

उन्होने कहा, ‘बिलकुल गैर-जरूरी विकेट. आपने ऑस्ट्रेलिया को विकेट तोहफे में दे दिया. यह टेस्ट मैच क्रिकेट है. आपको शुरुआत करने के बाद इसे बड़ी सेंचुरी में बदलना होता है. खासतौर से तब, जबकि सामने वाली टीम ने 369 रन बनाए हों.’

इससे पहले, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में 369 पर समेट दिया. भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू कर रहे टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर ने तीन-तीन विकेट लिए. शार्दुल ठाकुर ने भी तीन बल्लेबाजों को आउट किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लापरवाही: web.whatsapp भी नहीं है सेफ, Google सर्च पर दिख रहे यूजर्स के पर्सनल मोबाइल नंबर

Next Post

इंटरनेशनल इनर व्हील के स्थापना दिवस पर वर्चुअल रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

Next Post
इंटरनेशनल इनर व्हील के स्थापना दिवस पर वर्चुअल रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

इंटरनेशनल इनर व्हील के स्थापना दिवस पर वर्चुअल रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d