BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IND vs AUS: टीम इंडिया ब्रिस्‍बेन में नहीं खेलना चाहती चौथा टेस्‍ट, ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा- होगा तो वहीं

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
IND vs AUS: टीम इंडिया ब्रिस्‍बेन में नहीं खेलना चाहती चौथा टेस्‍ट, ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा- होगा तो वहीं
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: टीम इंडिया ब्रिस्‍बेन में मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्‍ट मैच नहीं खेलना चाहती. एक खबर के अनुसार मेहमान टीम सिडनी में ही चौथा टेस्‍ट मैच खेलना चाहती है, जो तीसरे टेस्‍ट का भी मेजबान है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया का कहना है कि वह पहले ही करीब एक महीने बायो बबल में रह चुकी है.ऑस्ट्रेलिया पहुंचने से पहले टीम दुबई में 14 क्‍वारंटीन रही थी और यहां पहुंचने के बाद फिर 14 क्‍वारंटीन रही.

इसका मतलब भारतीय टीम करीब महीने भर कठिन बबल में रही. एक सूत्र के अनुसार यदि वह ब्रिस्‍बेन जाते हैं कि उन्‍हें फिर से बबल में जाना होगा और वह दौरे के अंत में क्‍वारंटीन नहीं होना चाहते.

सूत्र के अनुसार, अगर टीम ब्रिस्‍बेन गई है, तो उन्‍हें फिर से होटल में कैद कर दिया जाएगा. इसी वजह से टीम इंडिया ब्रिस्‍बेन की बजाय सिडनी में ही चौथा टेस्‍ट खेलना चाहती है. वहीं ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्‍यू वेड ने कहा कि उन्‍हें पूरी उम्‍मीद है कि चौथा टेस्‍ट तो ब्रिस्‍बेन में ही होगा.

 
क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने रविवार की सुबह कहा कि इस मामले पर उनसे औपचारिक रूप से संपर्क नहीं किया गया है. मगर दोनों बोर्ड रोजना बात करते हैं. वेड ने कहा कि ईमानदारी से कहूं मैंने इस बारे में नहीं सुना, लेकिन हम निश्चित तौर पर सिडनी में लगातार दो मैच नहीं खेलना चाहेंगे. कार्यक्रम तय हो चुका है और हम उसी अनुसार चलना चाहेंगे. भले ही वह क्‍वारंटीन से जुड़ा होटल हो तो फिर मैदान पर जाओ, खेलो और वापस आ जाओ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नौजवान की पीट-पीट कर हत्या

Next Post

BPSC ने जारी किया कैलेंडर, जानें कब निकलेगा 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता का रिजल्ट

Next Post
BPSC ने जारी किया कैलेंडर, जानें कब निकलेगा 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता का रिजल्ट

BPSC ने जारी किया कैलेंडर, जानें कब निकलेगा 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता का रिजल्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d