BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IND vs BAN: 100वें मैच में सीरीज बचाने उतरेंगे रोहित, कल ‘करो या मरो’ का मैच

by bnnbharat.com
November 6, 2019
in समाचार
IND vs BAN: 100वें मैच में सीरीज बचाने उतरेंगे रोहित, कल ‘करो या मरो’ का मैच
Share on FacebookShare on Twitter

भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच राजकोट में खेला जाएगा. जहां रोहित शर्मा गुरूवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर के 100वें टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच में सीरीज़ में बराबरी दिलाने के इरादे से उतरेंगे.

भारत को दिल्ली में हुए सीरीज़ के पहले टी- 20 मुकाबले में सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी जो उसकी बांग्लादेश के खिलाफ इस प्रारूप में उसकी पहली हार भी थी. इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 से बढ़त बना ली है और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दूसरा मैच उसके लिए करो या मरो का होगा.

हालांकि इस मैच पर चक्रवात माहा का खतरा मंडरा रहा है जिससे मैच के दिन बारिश की संभावना है. लेकिन दोनों टीमों के लिए राजकोट में मुकाबला महत्वपूर्ण होगा. जहां बांग्लादेश टीम इंडिया को उसी के मैदान पर पहली बार टी-20 में हरा सीरीज़ जीत का इतिहास बनाने के लिए जोर लगाएगी. वहीं रोहित अपनी कप्तानी में हर हाल में भारत को शर्मनाक हार से बचा 1-1 से बराबरी दिलाने का प्रयास करेंगे.

विराट कोहली की अनुपस्थिति में कप्तानी संभाल रहे रोहित के लिए यह मुकाबला उनके करियर का 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी होगा. जिसके साथ वह इस प्रारूप में 100 मैचों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले बल्लेबाज़ बन जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JMM के सैकड़ों कार्यकर्ता आज भाजपा में हुए शामिल

Next Post

सिध्दो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका का सेमेस्टर- I और III परीक्षा की तारीख की हुई घोषणा

Next Post
सिध्दो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका का सेमेस्टर- I और III परीक्षा की तारीख की हुई घोषणा

सिध्दो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका का सेमेस्टर- I और III परीक्षा की तारीख की हुई घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d