दिल्ली: भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई में चार साल बाद टेस्ट हो रहा है. पिछला टेस्ट दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला गया था. आज टॉस जीतकर इंग्लैंड चार मैच की टेस्ट सीरीज का पहले मुकाबले में बल्लेबाजी कर रहा है. भारतीय गेंदबाज अब भी पहले विकेट की तलाश में हैं.
भारत की मैच में जोरदार वापसी. कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पहला विकेट गिरने के बाद ठीक अगले ओवर में गेंद बुमराह को थमाई और उन्होंने नए बल्लेबाज लॉरेंस को निपटा दिया. वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए. 63 रन पर ही इंग्लैंड के दो विकेट गिरे. कप्तान जो रूट नए बल्लेबाज.
रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड की अर्धशतकीय साझेदारी तोड़ी. सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स 33 रन बनाकर आउट हुए. टी-20 स्टाइल में शॉट मारने के चक्कर में वह विकेट के पीछे ऋषभ पंत द्वारा लपके गए. इस ओवर में वह एक चौका भी लगा चुके थे. बेहद खराब शॉट सलेक्शन.
20 ओवर में इंग्लैंड ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया. रन भले ही धीमी गति से बनी हो, लेकिन मेजबानों ने विकेट नहीं दिया है.

