BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IND Vs ENG: इंडिया को जीत के लिए बनाने हैं 90 ओवर में 381 रन

by bnnbharat.com
February 9, 2021
in समाचार
IND vs ENG 1st Test: भारत की जोरदार वापसी, इंग्लैंड को दो ओवर में लगातार दो झटके
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई: चेन्नई के चेपक मैदान पर इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल खेला जाएगा. आखिरी दिन मैच बेहद ही रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है. टीम इंडिया को पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिए 90 ओवर में 381 रन बनाने की जरूरत है. इंग्लैंड की टीम को सीरीज में बढ़त बनाने के लिए आखिरी दिन 9 विकेट हासिल करने होंगे.

चौथे दिन के खेल का अंत होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाए. इंग्लैंड ने इंडिया के सामने जीत के लिए 420 रन की चुनौती रखी है. इंडिया की टीम अपने स्टार ओपनर रोहित शर्मा को विकेट गंवा चुकी है जो कि 12 रन बनाकर लीच की गेंद पर आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए.

इससे पहले इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की तरफ से आर अश्विन दूसरी पारी में इंग्लैंड के 6 विकेट लेने में कामयाब रहे. इंग्लैंड को हालांकि पहली पारी में 241 रन की बड़ी बढ़त हासिल हुई थी.

इंग्लैंड ने चेन्नई टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. इंग्लैंड की टीम ने चेन्नई टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 578 रन बनाए. इसके जवाब में इंडिया की पहली पारी 337 रन पर समाप्त हो गई. इंग्लैंड के पास इंडिया को फॉलोऑन खिलाने का मौका था लेकिन उसने दोबारा बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना.

इंडिया के सामने अब आखिरी दिन जीत के लिए इतिहास रचने की चुनौती है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कभी भी आखिरी पारी में 420 रन का विशाल लक्ष्य हासिल नहीं किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से की बात

Next Post

रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला शेयर मार्केट, निफ्टी 15,150 के पार

Next Post
Share Market: शुरुआती कारोबार में तेजी, 100 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स

रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला शेयर मार्केट, निफ्टी 15,150 के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d