चेन्नई: चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरा दिन आज रविवार को भारतीय टीम 329 रन पर सिमट गई. अपने कल के स्कोर 300/6 से आगे बढ़ते हुए ऋषभ पंत ने करियर का छठा अर्धशतक जमाया.
इंग्लैंड की दूसरी पारी भी शुरू हो चुकी है. शून्य के स्कोर पर रोरी बर्न्स के रूप में इशांत ने मेहमानों को पहला झटका दिया तो अश्विन ने 16 रन के स्कोर पर दूसरे सलामी बल्लेबाज को भी पवेलियन की राह दिखा दी.

