रांची: बीएयू मुख्यालय में प्रभारी कुलपति सह कृषि सचिव अुब बकर सिद्दीख पी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन राकेश रोशन के साथ परेड का निरीक्षण किया व जवानों की सलामी ली.
कुलपति ने कोरोना काल में विवि के निर्बाध ऑनलाइन शिक्षण कार्यो तथा अनुसंधान व प्रसार गतिविधियों की उपलब्धियों की सराहना की. विवि कर्मियों को देश हित में कृषि तकनीकी विकास एवं मार्गदर्शन से किसानों की सेवा पर जोर दिया. इससे पूर्व कुलपति सहित विवि के सभी डीन एवं डायरेक्टर्स ने परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
कृषि संकाय में डीन डॉ एमएस यादव, पशु चिकित्सा संकाय ने डीन डॉ सुशील प्रसाद तथा वानिकी संकाय में डीन डॉ एमएच सिद्दीकी ने ध्वजारोहन किया. विवि मुख्यालय एवं संकायों में सामाजिक दूरी का पालन से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया.
समारोह में विवि के डीन, एसोसिएट डीन, डायरेक्टर्स, एडिशनल डायरेक्टर्स, असिस्टेंट डायरेक्टर्स, नियंत्रक, प्रोफेसर, साइंटिस्ट, नॉन टीचिंग स्टाफ, आकस्मिक कर्मियों एवं पीजी व पीएचडी छात्रों की मौजूदगी रही.

