नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 अगस्त 2020 यानि कि स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली कोई भी विमान सुबह छह बजे से दस बजे तक और शाम चार बजे से सात बजे तक उड़ान नहीं भरेगा. दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भेजे गए नोटिस के मुताबिक ये निर्देश दिए गए हैं.
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गैर-अनुसूची विमान का चार्ट बनाने को कहा है ताकि स्वतंत्रता दिवस के दिन केवल समय-सारणी वाले विमानों का संचालन हो सके.
हालांकि इस आदेश का भारतीय वायु सेना, बीएसएफ, भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर और राज्य के विमान/हेलिकॉप्टर, जिसमें उस विशेष राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री यात्रा कर रहे हो पर असर कोई नहीं पड़ेगा.

