BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वतंत्रता दिवस: मुख्य समारोह मोरहाबादी में, सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री करेंगे झंडोतोलन

by bnnbharat.com
August 14, 2020
in समाचार
स्वतंत्रता दिवस: मुख्य समारोह मोरहाबादी में, सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री करेंगे झंडोतोलन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में होगा. सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झंडोतोलन करेंगे. कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए समारोह का आयोजन किया जा रहा है. कोविड-19 के मद्देनजर जारी तमाम निर्देशों का पालन किया जाएगा. समारोह की सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.

कोरोना वाॅरियर्स को विशेष आमंत्रण

उपायुक्त रांची छवि रंजन ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कोविड संक्रमण के बीच मनाया जा रहा है. समारोह में कोराना वाॅरियर्स, डाॅक्टर्स, पुलिसकर्मी, हेल्थवर्कर्स और जिन्होंने कोरोना को मात दी है, उन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है.

डीसी ने बताया कि इस बार समारोह के लिए किसी भी तरह का पास इश्यू नहीं किया जा रहा है. उपायुक्त रांची ने आमजनों से कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन की अपील करते हुए कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री का भाषण झार गाॅव टीवी या यूट्यूब चैनल पर देखें, मोरहाबादी मैदान में एकत्रित न हो.

मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून इस प्रकार हैं:

  1. सीआरपीएफ
  2. सीआईएसएफ
  3. आईटीबीपी
  4. जैप 1
  5. झारखण्ड जगुआर
  6. जैप 2
  7. जैप 10
  8. डीएपी (पुरुष)
  9. डीएपी (महिला)
  10. एसएसबी
  11. होमगार्ड
  12. भारत स्काउट एंड गाइड (ब्वाॅयज)
  13. भारत स्काउट एंड गाइड (गल्र्स)

बैण्ड पार्टी निम्न हैंः-

  1. जैप 01
  2. जैप 10
  3. झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी (बैण्ड पार्टी)

परेड पलटनों के लिए फस्र्ट इन कमाण्ड के रूप में आईपीएस अधिकारी विनीत कुमार होंगे. जो वर्तमान में सहायक पुलिस अधीक्षक हटिया रांची के पद पर पदस्थापित हैं. सेकेण्ड इन कमांड के रूप में परिचारी प्रवर सन्नी कुमार हैं, जो वर्तमान में परिचारी प्रवर-द्वितीय के पद पर पदस्थापित हैं.

ट्रैफिक में होगा बदलाव:

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शनिवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं. शहरी क्षेत्र में सुबह 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा. जबकि छोटे वाहनों का परिचालन सामान्य तरीके से जारी रहेगा. सिर्फ समारोह स्थल जाने वाले मार्ग पर छोटे वाहनों या पैदल चलने पर भी रोक रहेगी. स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले पदाधिकारी कोरोनावायरस और मीडिया द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.

बड़े वाहन जिन 10 स्थानों तक आ सकेंगे:

-कांके से रांची भाया बोडेया: बोडेया

-चाईबासा-खूंटी से रांची: बिरसा चौक

-गुमला-सिमडेगा से रांची, भाया अरगोड़ा: कटहल मोड़

-पलामू-लोहरदगा से रांची: पंडरा

-गुमला-सिमडेगा से रांची:आईटीआई बस पड़ाव

-जमशेदपुर से रांची: दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम

-जमशेदपुर से रांची, भाया सदाबहार चौक: कुसई-घाघरा

-कांके-पतरातू से रांची,भाया आईआइसीएम:चांदनी चौक

-बूटी मोड़ से रांची भाया बरियातू: बूटी मोड़

-कोकर से लालपुर: कोकर

तीन जगहों पर रहेगी पार्किंग:

-मुख्यमंत्री का कारकेड और वीवीआईपी वाहनों का पार्किंग मुख्य मंच के पीछे.

-अफसरों के वाहन ऑक्सीजन पार्क के पास बने पार्किंग स्थल में.

-कोरोना वॉरियर्स एवं मीडियाकर्मियों के वाहन बापू वाटिका के सामने स्थित आर्मी ग्राउंड से सटे स्थल पर.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार बनाए स्पष्ट रणनीति: राहुल गांधी

Next Post

शुरुआती कारोबार में 200 अंकों से अधिक चढ़ा Sensex

Next Post
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 349 प्वाइंट की मजबूती

शुरुआती कारोबार में 200 अंकों से अधिक चढ़ा Sensex

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d