BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन, किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल

by bnnbharat.com
August 13, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन, किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त 2020 को सुबह 09ः00 बजे स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का आयेाजन किया जा रहा है, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा. गृह मंत्रालय द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के आलोक में कोविड-19 के परिपे्रक्ष्य में सीमित व्यक्तियों की सहभागिता के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना है. जिसके मद्देनजर समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त, रांची श्री छवि रंजन की अगुवाई में आज दिनांक 13 अगस्त 2020 को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.

फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान 15 अगस्त को किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को दुहराया गया एवं परेड पार्टियों से मार्च पास्ट सलामी ली गई. परेड का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री सुरेन्द्र झा मौजूद थे. पदाधिकारियों ने सभी परेड पार्टियों के प्रदर्शन का मुआयना किया. इस दौरान परेड के बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई. परेड निरीक्षण के बाद उपायुक्त, रांची श्री छवि रंजन ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निदेश भी दिये.

कोरोना वाॅरियर्स को विशेष आमंत्रण

उपायुक्त रांची छवि रंजन ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कोविड संक्रमण के बीच मनाया जा रहा है. समारोह में कोराना वाॅरियर्स, डाॅक्टर्स, पुलिसकर्मी, हेल्थवर्कर्स और जिन्होंने कोरोना को मात दी है, उन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है. डीसी ने बताया कि इस बार समारोह के लिए किसी भी तरह का पास इश्यू नहीं किया जा रहा है. उपायुक्त रांची ने आमजनों से कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन की अपील करते हुए कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री का भाषण झार गाॅव टीवी या यूट्यूब चैनल पर देखें, मोरहाबादी मैदान में एकत्रित न हो.

उपायुक्त एवं एसएसपी ने की प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद उपायुक्त एवं एसएसपी ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग की. इस दौरान जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित पुलिस बल के अधिकारी भी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान एडीएम लाॅ एंड आर्डर अखिलेश सिन्हा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा निकाले गए संयुक्तादेश के बारे मे संक्षिप्त में जानकारी दी. वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची सुरेन्द झा ने पुलिस जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार समारोह का आयोजन किया गया है, सभी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभायें.

उपायुक्त, रांची छवि रंजन ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी संयुक्तादेश में उल्लेखित जिम्मेवारी को अच्छी तरह देख और समझ लें जिससे कि प्रतिनियुक्ति के दौरान किसी भी प्रकार का कन्फ्यूजन ना हो.

मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैंः-

  1. सीआरपीएफ
  2. सीआईएसएफ
  3. आईटीबीपी
  4. जैप 1
  5. झारखण्ड जगुआर
  6. जैप 2
  7. जैप 10
  8. डीएपी (पुरुष)
  9. डीएपी (महिला)
  10. एसएसबी
  11. होमगार्ड
  12. भारत स्काउट एंड गाइड (ब्वाॅयज)
  13. भारत स्काउट एंड गाइड (गल्र्स)

बैण्ड पार्टी निम्न हैंः-

  1. जैप 01
  2. जैप 10
  3. झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी (बैण्ड पार्टी)

परेड पलटनों के लिए फस्र्ट इन कमाण्ड के रूप में आईपीएस अधिकारी विनीत कुमार हैं. जो वर्तमान में सहायक पुलिस अधीक्षक हटिया रांची के पद पर पदस्थापित हैं. सेकेण्ड इन कमांड के रूप में परिचारी प्रवर सन्नी कुमार हैं, जो वर्तमान में परिचारी प्रवर-द्वितीय के पद पर पदस्थापित हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम अमरिंदर सिंह ने खो दिया है मानसिक संतुलन: कांग्रेस

Next Post

करंट की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत

Next Post
करंट लगने से महिला की मौत, पुलिस कर रही जांच

करंट की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d