बिहार: बिहार में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच बेनीपट्टी से निर्दलीय उम्मीदवार नीरज झा की कोरोना से मौत हो गई.
पटना एम्स में चल रहा था इलाज
बताया जा रहा है कि बेनीपट्टी के निर्दलीय उम्मीदवार नीरज झा चुनाव प्रचार के दौरान ही कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. जिसके बाद उनको पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. आज इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई है.
बेनीपट्टी में आज हो रहा मतदान
बेनीपट्टी में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. लेकिन इस बीच ही उम्मीदवार का कोरोना से निधन हो गया है. तबीयत खराब होने के बाद उनकी पत्नी कई दिनों से चुनाव प्रचार कर रही थी. नीरज झा पहले मधुबनी जेडीयू के उपाध्यक्ष थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण वह निर्दलीय चुनावी मैदान में खड़े थे.

