हजारीबाग: निर्दलीय प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडे पांच हजार समर्थकों के साथ ढोल नगाड़े ताशा लेकर नगर का भ्रमण करते हुए नामांकन के लिए एसडीओ कार्यालय पहुंचे. मौके पर सच्चिदानंद पांडे ने कहा कि देश का भविष्य नौजवानों के हाथ में है पूर्व में कई वर्षों से कांग्रेस से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन कांग्रेस ने समाज सेवा करने वाले को टिकट ना देकर एक निजी स्वार्थ को देखते हुए पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ना देकर एक डॉक्टर को दे दी गई है.
यहां की जनता इस चीज को अच्छी तरह से समझ रही है और जनता के राजी खुशी से यह चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. चुनाव जीत के आने के बाद मैं हजारीबाग की त्रुटि को खत्म करते हुए विकास करने के प्रयास करूंगा हजारीबाग शिक्षा तेजल सड़क बेरोजगारों की रोजगार से जोड़ी जाएगी. पूर्व सरकार ने जनता को बरगलाने की काम की है. रोजगार देना तो बात की बात, रोजगार छीनी भी गई है. आज पारा शिक्षकों की स्थिति देखने लायक है, उन्हें दाने दाने के लिए मोहताज होना पड़ रहा है. आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ सरकार ने लाठीचार्ज करके पिटाई की.

