रांची. निर्दलीय विधायक सरयू राय एक बार फिर झारखंड से जुड़े मामले पर किताब लाने की तैयारी में है इस बार उन्होंने खनन घोटाले पर किताब लिखी है आयरन ओर तस्करी पर आधारित यह किताब जल्द पूरी होगी विधायक ने इस पुस्तक में अफसरों और तस्करों के गठजोड़ का खुलासा किया है बताते चले कि इससे पहले उन्होंने अपनी पुस्तक लम्हों की खता के जरिए मैन हट मामले को उठाया था सरयू राय ने अपनी नई किताब में खनन घोटाले का जिक्र करते हुए यह बताने की कोशिश की है की किस तरह सिस्टम सारे नियमों को दरकिनार कर कंपनियों को लाभ पहुंचाती रही इसमें शाह ब्रदर्स को भी लाभ पहुंचाने का जिक्र है एक बड़े अधिवक्ता ने सा ब्रदर्स को कैसे लाभ पहुंचाया उसकी भी चर्चा इस किताब में की गई है चाईबासा में आयरन ओर की खदानों के आवंटन की चर्चा की गई है सरयू राय इस किताब के विधिवत प्रकाशन से पहले लोगों की आपत्ति लेना चाहते हैं इसलिए वह 11 मार्च को शिवरात्रि के दिन इस पुस्तक के प्रारूप को सोशल मीडिया पर जारी करेंगे

