रांची:- जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने विधान सभा में विधायकों द्वारा पूछे गये सवालों का विभागीय सचिवों की सलाह पर मंत्रियों द्वारा गलत और गुमराह करने वाला उत्तर दिये जाने को सभा के विशेषाधिकार का हनन बताते हुये कल विशेषाधिकार का प्रस्ताव विधान सभा अध्यक्ष को दिया है. श्री राय ने कल शून्य काल के बाद विधान सभा अध्यक्ष से निवेदन किया कि उनकी विशेषाधिकार सूचना को स्वीकार कर इस पर सदन में विचार हो. माननीय सभा अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया कि इसपर सोमवार को विचार होगा.
राय ने विशेषाधिकार सूचना में खान विभाग द्वारा विधान सभा में उनके प्रश्नों का गलत और बेबुनियाद उत्तर देने का उल्लेख किया है. उन्होंने कहा है कि खान विभाग के अधिकारी विधान सभा समितियों का भी विशेषाधिकार हनन करते हैं.

