BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्दलीय एमएलए सरयू राय पीएम से करेंगे सीबीआइ जांच की मांग

by bnnbharat.com
March 25, 2021
in समाचार
निर्दलीय एमएलए सरयू राय पीएम से करेंगे सीबीआइ जांच की मांग

The Prime Minister, Shri Narendra Modi addressing at the webinar for effective implementation of Union Budget in Defence Sector, in New Delhi on February 22, 2021.

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुरः भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह व देवेंद्र सिंह ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, जिससे सरयू राय ने नहले पर दहला चलते हुए हमेशा के लिए मुंह बंद कराने की ठान ली है. उन्होंने विरोधियों को सबक सिखाने और कुछ भी बोलने से परहेज करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि वे गुरुवार को खुद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिखकर आरोपों की सीबीआइ जांच कराने की मांग करेंगे.

सरयू ने जारी बयान में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नज़दीकी लोगों का पिछले कुछ दिनों से मेरे विरूद्ध बयान आ रहा है. पहले अभय सिंह और अब देवेंद्र सिंह ने मुझपर आरोप लगाया है और युगांतर भारती से मेरे संबंधों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. गुरुवार को मैं औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सामने लिखित प्रस्ताव भेजूंगा कि रघुवर दास के नज़दीकियों द्वारा मुझपर लगाए गए आरोपों की जांच सीबीआई से करा लें. यह प्रस्ताव मैं गुरुवार को सार्वजनिक भी कर दूंगा.

सरयू ने आगे लिखा है कि युगांतर भारती मेरे द्वारा चलाये जाने वाले पर्यावरण संरक्षण अभियानों में विशेषज्ञों और प्रदूषण मापक उपकरणों के माध्यम से सहयोग करती है. मैंने अपने विधायक मद से कतिपय खरीदने के लिये उन्हें निधि प्रदान की है. ऐसा ही सहयोग यशवंत सिंहा, विद्युत वरण महतो, बीडी राम, निशिकांत दूबे व जेपीएन सिंह ने भी युगांतर भारती को अपनी सांसद निधि से किया है. यह अनुचित है, तो रघुवरवादी नेता अपनी ज़ुबान खोलें. ऐसी सहायता अन्य संस्थाओं की भी मैंने और अन्य ने किया है, जो विधि-सम्मत है.

ज्ञात हो कि देवेंद्र सिंह ने बुधवार को साकची स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि सरयू राय ने मंत्री रहते युगांतर भारती को अनुचित लाभ पहुंचाया था. यहां यह भी उल्लेख करना आवश्यक होगा कि सरयू राय पहले ऐसे राजनीतिज्ञ होंगे, जो खुद ही अपने ऊपर लगे आरोपों की सीबीआइ जांच कराने के लिए प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से कहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मधुपुर विधानसभा उपचुनावः हफीजुल हसन आज करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री सहित कई नेता होंगे शामिल

Next Post

बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड में शराबबंदी, इन जिलों में नहीं‍ मिलेगी शराब

Next Post
बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड में शराबबंदी, इन जिलों में नहीं‍ मिलेगी शराब

बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड में शराबबंदी, इन जिलों में नहीं‍ मिलेगी शराब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d