BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंदरजीत सिंह ने नव वर्ष में भिक्षुकों को किया कंबल वितरण

by bnnbharat.com
January 2, 2021
in समाचार
इंदरजीत सिंह ने नव वर्ष में भिक्षुकों को किया कंबल वितरण
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कांग्रेस छात्र संगठन एन. एस. यू. आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने नव वर्ष में हटिया के शनि मंदिर में भिक्षुकों को कंबल वितरण किया. विदित हो कि साल के पहले शानिवार को हटिया के शनि मंदिर में भिक्षुकों को कंबल, फल एवं मिठाई दी गयी.

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि सेवा ही परम धर्म है. पूरे झारखंड वासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी एवं कहा कि ये साल अपने साथ नई उम्मीद लेकर आएगा. पिछली सभी परेशानियां और अड़चनों को भूलकर नए साल में नए सपनों को पूरा करने का समय है.

नए साल को लेकर लोगों में काफी पॉजिटिविटी है. नई उम्मीदें व अरमानों के साथ जो कार्य कोरोना साल में नहीं हो पाए उन्हें पूरा करने को लेकर लोगों ने अभी से ही मन बना लिया है. इंदरजीत सिंह ने कहा कि कोविड-19 से उत्‍पन्‍न चुनौतियों का यह समय, हम सभी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय है. आइए, हम सब मिलकर प्रेम और करुणा की भावना से एक ऐसा समावेशी समाज बनाने की दिशा में काम करें जहां शांति और सद्भाव को बढ़ावा मिले.

सिंह ने कहा कि अभी सिर्फ साल ही गया है, कोरोना नहीं गया है, इसलिए हमें अभी कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करना है. कोरोना महामारी के बीच इस बार नया साल नई उम्मीदों और नई आकांक्षाओं को लेकर आ रहा है.उनकी कामना है कि आप सभी स्‍वस्‍थ एवं सुरक्षित रहें और नई ऊर्जा के साथ हमारे प्रदेश की प्रगति के साझा लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के लिए आगे बढ़ें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

8 जनवरी से भारत और यूके के बीच शुरू होगी उड़ानें

Next Post

अनुसूचित जाति उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा एससी मोर्चा का 5 जनवरी को राजभवन के समक्ष धरना

Next Post
ग्रामीणों ने बिरसा चौक पर दिया धरना

अनुसूचित जाति उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा एससी मोर्चा का 5 जनवरी को राजभवन के समक्ष धरना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d