BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत ने मल्टीरोल हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए 2 अरब डॉलर की दी मंजूरी

by bnnbharat.com
February 20, 2020
in समाचार
भारत ने मल्टीरोल हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए 2 अरब डॉलर की दी मंजूरी

भारत ने मल्टीरोल हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए 2 अरब डॉलर की दी मंजूरी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर असंमजस की स्थिति देखने को मिल रही है लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनों देशों के बीच रक्षा सौदे को लेकर सहमति बना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दौरे से पहले भारत ने नौसेना के लिए मल्टीरोल हेलिकॉप्टर खरीदने की 2 अरब डॉलर की डील को मंजूरी दे दी है. अमेरिका ने भी राजधानी की वायु सीमा को सुरक्षित करने के लिए मिसाइल शील्ड सिस्टम की पेशकश की है.

यह डील नौसेना के लिए अहम-

अमेरिका से 24 एडवांस्ड MH 60 ‘रोमियो’ हेलिकॉप्टर की यह डील नौसेना के लिए अहम है क्योंकि उसके कुछ जहाज जल्द ही समुद्र में उतरने वाले हैं, लेकिन इनके लिए एक सक्षम हेलिकॉप्टर अभी मौजूद नहीं है।

दौरे के दौरान किए जाएंगे हस्ताक्षर-

सूत्रों ने बताया कि इस कॉन्ट्रैक्ट पर ट्रंप के दौरे के दौरान हस्ताक्षर किए जाएंगे. अडवांस्ड हेलिकॉप्टर से युद्धपोत को दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाकर उन्हें नष्ट करने में मदद मिलती है. ऐसे हेलिकॉप्टर न होने के कारण नौसेना के पास हिंद महासागर क्षेत्र में पनडुब्बियों का पता लगाने की क्षमता कम है. नौसेना को 120 से अधिक नेवल मल्टी रोल हेलिकॉप्टर की जरूरत है. नौसेना ने इसके लिए अगस्त 2017 में ग्लोबल रिक्वेस्ट जारी की थी. लेकिन यह मामला आगे नहीं बढ़ सका था.

हवा के जरिए सभी खतरों से सुरक्षा की जा सकेगी-

अमेरिका की ओर से भारत को नैशनल अडवांस्ड सरफेस टु एयर मिसाइल सिस्टम (NASAMS) देने पर भी प्रगति हुई है. इस सिस्टम से राजधानी की हवा के जरिए सभी खतरों से सुरक्षा की जा सकेगी. इस सिस्टम की वैल्यू लगभग 1.8 अरब डॉलर की है. इस डील के बारे में अमेरिकी कांग्रेस को सूचना दी गई थी.

अमेरिका ने जारी कर दिया है LOA-

सूत्रों ने बताया कि यह डील जल्द हो सकती है. इसके लिए लेटर ऑफ एक्सेपटेंस (LOA) अमेरिका की ओर से जारी हो गया है. सूत्रों ने बताया, ‘अमेरिका ने LOA जारी कर दिया है. हम राजधानी की सुरक्षा के लिए एडवांस्ड मिसाइल सिस्टम हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं.’

भारत के लिए अमेरिका सबसे बड़ा मिलिट्री ट्रेनिंग पार्टनर-

भारत की ओर से हस्ताक्षर किए जाने के बाद LOA एक कॉन्ट्रैक्ट बन जाएगा. यह प्रक्रिया कुछ सप्ताह में पूरी हो सकती है. भारत ने अमेरिका से 18 अरब डॉलर से अधिक के डिफेंस इक्विपमेंट खरीदे हैं और मिलिस्ट्री लॉजिस्टिक्स साझा करने के लिए कुछ एग्रीमेंट किए हैं. भारत के लिए अमेरिका सबसे बड़ा मिलिट्री ट्रेनिंग पार्टनर भी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नाबालिग बच्ची को चाकू से डराकर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

Next Post

हवाई हमलों में तालिबान और IS के 5 आतंकवादी ढ़ेर

Next Post
हवाई हमलों में तालिबान और IS के 5 आतंकवादी ढ़ेर

हवाई हमलों में तालिबान और IS के 5 आतंकवादी ढ़ेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d