BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BAT कमांडो के शव लेने पाक सैनिक सफेद झंडा लेकर एलओसी पर आएं

by bnnbharat.com
August 4, 2019
in समाचार
BAT कमांडो के शव लेने पाक सैनिक सफेद झंडा लेकर एलओसी पर आएं
Share on FacebookShare on Twitter

एलओसी पर पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम करते हुए सेना ने पांच से सात आतंकियों व पाकिस्तानी सैनिकों को शनिवार को मार गिराया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को इन शवों को लेने जाने का प्रस्ताव भेजा है। इसमें सेना ने पाकिस्तान से सफेद झंडे के साथ आने की बात कही है। हालांकि अभी तक पाक सेना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में जवानों ने हमले को नाकाम करते हुए इन्हें मार गिराया। पाक की बैट में पाक सैनिक और आतंकी दोनों होते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 36 घंटे में पाकिस्तान ने घाटी में शांति को बाधित करने और अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की कई कोशिशें कीं। इनमें एक बैट हमला भी था। घाटी में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया।

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में 30 जुलाई को सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ कर तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। इस बीच पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर गोलाबारी कर घुसपैठ की कोशिशें कराई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि घाटी में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती के फैसले के बाद पाकिस्तान में बैठे आतंकी जम्मू-कश्मीर में बड़े आत्मघाती हमले की फिराक में हैं। सूत्रों के मुताबिक ये आतंकी पाकिस्तान के पेशावर और मुजफ्फराबाद में मौजूद हैं। ये आतंकी और पाक का बैट दस्ता सीमा पर तैनात सेना के जवानों पर हमला करने की भी फिराक में हैं।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जैश सरगना मसूद अजहर के भाई इब्राहिम अजहर को देखा गया है। सूत्रों के मुताबिक इब्राहिम अजहर अपने 15 आतंकी गुर्गों के साथ मरकज, सनान बिन सलमा, तरनब फार्म, पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा के अलग-अलग आतंकी कैंपों में देखा गया। पख्तूनख्वा के जमरूद इलाके में इनकी ट्रेनिंग हुई है। इन 15 आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कराने के लिए खास तौर पर प्रशिक्षित किया गया है। इससे पहले अमरनाथ यात्रा को लेकर खुफिया सूचना के हवाले से आतंकी खतरे की बात कहते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें तीर्थयात्रियों को घाटी से जल्द से जल्द लौटने की सलाह दी गई थी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना देश का 26वां सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट, सलाना 26 लाख से अधिक यात्री भर रहे हैं उड़ान

Next Post

मटकुरिया सिग्नेचर टावर में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल

Next Post
मटकुरिया सिग्नेचर टावर में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल

मटकुरिया सिग्नेचर टावर में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d