BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ईमानदार देशों में भारत 86वें नंबर पर, लिस्ट जारी

by bnnbharat.com
January 29, 2021
in समाचार
ईमानदार देशों में भारत 86वें नंबर पर, लिस्ट जारी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कई सालों से दुनिया के सबसे ईमानदार देशों की लिस्ट जारी हो रही है. लेकिन बहुत से देश अपने यहां से भ्रष्टाचार नहीं मिटा पा रहे हैं. भ्रष्टाचार के मामले में भारत दुनिया के 180 देशों में किस स्थान पर है. सबसे भ्रष्टाचारी और ईमानदार देशों की ये लिस्ट ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल ने जारी की है.

ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा ईमानदार पांच देश हैं- डेनमार्क, न्यूजीलैंड, फिनलैंड, सिंगापुर और स्वीडन. जबकि, सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाले देश हैं- वेनेजुएला, यमन, सीरिया, सोमालिया और दक्षिणी सूडान.

अगर भारत की बात करें तो भारत 180 देशों की सूची में भ्रष्टाचार के मामले में 86वें नंबर पर है. जबकि साल 2019 में यह 80वें स्थान पर था. इस रिपोर्ट में यह बात भी खुलकर सामने आई है कि जिन देशों में भ्रष्टाचार कम है, वहां पर कोरोना वायरस से अधिक कारगर तरीके से निपटा गया है.

ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट को बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की राय ली जाती है. उनसे सबसे ईमानदार और सबसे भ्रष्टचारी देश की रैंकिंग कराई जाती है. ये रैंकिंग 0 से 100 अंक के आधार पर की जाती है. 0 अंक उस देश को मिलता है जहां पर सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है. जबकि 100 अंक उसे जहां सबसे ज्यादा ईमानदारी है.

करप्शन के मामले में पाकिस्तान की स्थिति बहुत खराब है. वह भारत से कई पायदान नीचे है. 180 देशों की सूची में उसे 124वां स्थान मिला है. इस सूची में चीन 78वें, नेपाल 117वें और बांग्लादेश 146वें स्थान पर हैं. खुद को दुनिया का सबसे ताकतवर कहने वाला देश अमेरिका 67वें नंबर हैं. इस बार की सूची में अमेरिका की रैंकिंग भी कम हुई है.

ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट में दुनिया के सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाला देश है दक्षिणी सूडान और सोमालिया. इन दोनों को ही 12 अंक मिले हैं. दोनों देश 180 देशों की सूची में 179वें स्थान पर हैं.

26 देशों ने भ्रष्टाचार के मामले में अपनी स्थिति सुधारी है. इनमें ग्रीस सबसे आगे है. उसने ईमानदारी की ओर 14 स्थान की बढ़त ली है. म्यामांर ने 13 स्थान की बढ़त ली है. जबकि, इक्वाडोर ने 7 स्थान की बढ़त ली है. वहीं, 22 देश ऐसे हैं जिनके अंकों और स्थान में गिरावट आई है. बोस्निया-हर्जेगोविना और मलावी 7-7 रैंक नीचे गिरे हैं. जबकि लेबनान 5 रैंक नीचे गिरा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिसके पति के नाम से थर्राता था शहर, उसी की पत्नी मांग रही अंगरक्षक, पहुंची हाईकोर्ट

Next Post

83 वर्षीय संन्यासी ने श्री राम मंदिर को दिया एक करोड़ का चंदा, 60 वर्षों से गुफा में रह रहे

Next Post
83 वर्षीय संन्यासी ने श्री राम मंदिर को दिया एक करोड़ का चंदा, 60 वर्षों से गुफा में रह रहे

83 वर्षीय संन्यासी ने श्री राम मंदिर को दिया एक करोड़ का चंदा, 60 वर्षों से गुफा में रह रहे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d